Paras Kalnawat On Shehzada Dhami And Pratiksha Honkukhe Termination: टीवी के चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स के जरिए सालों तक लोगों के दिलों-दिमाग पर राज किया। शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 5 पर रहता है। हाल ही में शो प्रतीक्षा होनमुखे और शहजादा धामी यानी रूही और अरमान को निकाले जाने के कारण चर्चा में आ गया था। दरअसल, राजन शाही ने शहजादा धामी (Shehzada Dhami) और प्रतीक्षा होनमुखे को बुरे बर्ताव के कारण शो से बाहर कर दिया। इस मामले पर अब 'अनुपमा' (Anupamaa) का हिस्सा रह चुके पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नए अरमान के साथ रोमांस में चूर हुई अभिरा, केमिस्ट्री देख पिघला फैंस का दिल
टीवी एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) 'अनुपमा' (Anupamaa) के जरिए राजन शाही के साथ काम कर चुके हैं। हालांकि उन्हें भी राजन शाही द्वारा शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, क्योंकि उन्होंने बगैर मेकर्स से बातचीत किये ही 'झलक दिखला जा 10' साइन कर दिया था। वहीं शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे के निकाले जाने पर पारस कलनावत ने कहा, "ये बहुत ही अपमानजनक होता है, जब 'टर्मिनेशन' शब्द किसी एक्टर के साथ जुड़ जाता है। ये भविष्य में परेशानियां खड़ा करता है, क्योंकि इससे लोगों को लगता है कि आप एक बहुत ही अव्यावसायिक इंसान हैं। शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे ने इस बात पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। अगर उनकी गलती है तो उन्हें राजन सर सहित सबसे माफी मांगनी चाहिए। उन्हें अपनी गलती स्वीकारनी चाहिए। लेकिन अगर वे गलत नहीं हैं तो उन्हें आवाज उठानी चाहिए और अपनी कहानी भी बयां करनी चाहिए।"
पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने इस दौरान अपने साथ हुए वाकये को भी याद किया। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि कलाकारों में किसी भी तरह की एकता नहीं होती है। मैं भी इस वक्त से गुजर चुका हूं, जब मेरे लिए 'टर्मिनेशन' शब्द का प्रयोग हुआ था। मेरे शो में कोई भी मेरे लिए नहीं खड़ा हुआ। किसी ने मेरा बचाव नहीं किया, जबकि सेट पर वो मुझसे प्यार करते थे। किसी ने नहीं कहा कि पारस सही था।"
पारस कलनावत (Paras Kalnawat) ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "इसी तरह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) के सेट पर भी किसी ने शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे का बचाव नहीं किया। कलाकारों के बीच इन दिनों बहुत प्रतियोगिता है, तो कोई भी आपके लिए खड़ा नहीं होने वाला। आप भले ही सालों तक साथ काम कर लो, लेकिन इतना मजबूत बॉन्ड नहीं बना पाओगे कि वो आपका साथ दें।"
