टीवी मसाला

लांछन लगते ही Ekta Kapoor ने निकाली सोशल मीडिया पर भड़ास, कहा 'गैर पेशेवर एक्टर्स.. चुप होना..'

Ekta Kapoor Slams Non Professional Actors: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भड़ास निकाली है। राम कपूर का इंटरव्यू वायरल होने के बाद क्या प्रोड्यूसर ने उन्हे घूमा फिराकर अन प्रोफेशनल एक्टर तक कह डाला है। आखिर क्या है ये पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Ekta Kapoor Slams Non Professional Actors

Ekta Kapoor Slams Non Professional Actors: टीवी दुनिया की क्वीन कही जानी वाली एकता कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। प्रोड्यूसर की बेबाकी के तो कलाकार संग जनता भी फैन है। इस बीच एकता ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट कर कुछ ऐसा लिखा जिसे देख सब हैरान है। बातों-बात में एकता ने किसी टीवी एक्टर को अन प्रोफेशनल और चुप होने को कहा है। ये पोस्ट तब आया जब इंटरनेट पर राम कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए इस पूरे मामले के बारें में।

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि 'गैर पेशेवर एक्टर्स जो मेरे शोज के बारें में इंटरव्यू दे रहे हैं उन्हे अब चुप हो जाना चाहिए। गलत जानकारी और बनाई हुई कहानियां तब तक चल सकती हैं जबतक मैं इस पर खुलकर बात नहीं करती। लेकिन चुप रहने में ही मेरी गरिमा है।' प्रोड्यूसर का ये पोस्ट पर पढ़ सब हैरान है और अनुमान लगा रहे हैं क्या उन्होंने ये सब राम कपूर (Ram Kapoor) के लिए लिखा है? हालांकि इस पोस्ट में एकता कपूर ने किसी का नाम नहीं लिया।

Ekta Kapoor Slams Non Professional Actors

Ekta Kapoor Slams Non Professional Actors

बता दें राम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' का एक किससिंग सीन पर बात की थी। इस दौरान एक्टर ने बताया था कि शो के प्रोड्यूसर एकता कपूर ये किसिंग सीन चाहती थी लेकिन राम ने पहले अपनी पत्नी से इस चीज की इजाजत लेनी चाही थी। बस फिर यही इंटरव्यू सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होने लगा। सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर के साथ साक्षी तंवर भी नजर आई थी जो टीवी की दुनिया में हिट रहा था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article