Ekta Kapoor Post: खबरें उड़ रही है कि चैनल जी टीवी पर जल्द ही 'पवित्रा रिश्ता ' नाम का एक नया शो रिलीज होने वाला है। जैसे ही ये खबर सामने आई दर्शकों के बीच जोरों-शोरों से चर्चा होने लगी। रुमर्स हैं कि इस शो में अबरार काजी और प्रियांशी यादव को कास्ट किया गया, जिसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। अब ये खबर उड़ती-उड़ती डेली सोप क्वीन एकता कपूर के पास जा पहुंची जो सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' की प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में ये बात लगता है एकता कपूर को पसंद नहीं आई और उन्होंने लॉन्च होने वाला शो और चैनल को फटकार लगा दी।
Image Source: Instagram
ये भी पढ़ें: YRKKH Spoiler 29 December: दुगने दाम पर पोद्दार फर्म का सौदा करेगा अरमान, गरीबी की ओर बढ़ा अभिरा का ससुराल
इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'जब आप -IP (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) नहीं बना सकते तो आप किसी दूसरे क्रिएटर के बने-बनाए IP पर निर्भर हो जाते हैं! बहुत बुरा एथिक्स या दिमागी दिवालियापन!!! या दोनों!!! इसमें कुछ भी पवित्र नहीं है!!!' ऐसे में साफ लग रहा है कि एकता कपूर को पसंद नहीं आया कि चैनल उनके शो 'पवित्र रिश्ता' का नाम कॉपी कर एक नया धारावाहिक लॉन्च रहे हैं। हालांकि एकता ने अपने इस पोस्ट में किसी को मेंशन नहीं किया लेकिन लोग अनुमान लगा रहे हैं कि उनका निशाना मेकर्स और चैनल पर ही था। इस शो को यमन सचदेवा और सिद्धार्थ वंकार डायरेक्ट करेंगे। ये शो कब रिलीज होगा और क्या इस कंट्रोवर्सी के बाद मेकर्स नाम बदलेंगे इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है।
Image Source: Ekta Kapoor Instagram
बता दें साल 2009 में 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) सीरियल लॉन्च हुआ था, जिसने करीब पांच सालों तक टीवी दुनिया पर राज किया था। इसी सीरियल से जनता को सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी मिली थी। शूटिंग के दौरान सुशांत और अंकिता को एक दूजे से प्यार हो गया था लेकिन कई सालों बाद रास्ते अलग कर लिए। साल 2020 में सुशांत की मौत हो गई और उन्हे आज भी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के पुराने एपिसोड में देख फैंस इमोशनल हो जाते हैं।
