Divyanka Tripathi शादी के 10 साल बाद बनेंगी मां, परिवार ने धूम-धड़ाके से की गोदभराई; पति ने लुटाया प्यार

Divyanka Tripathi God Bharai Video Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं। हाल ही में परिवार ने दिव्यांका की गोद भराई की रस्म की, जिससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Divyanka Tripathi God Bharai Video Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दिव्यांका त्रिपाठी जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी से पूरे घर-परिवार में खुशी की लहर है। जहां पहले मुंबई में दोस्तों ने दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की गोदभराई की रस्म की थी। वहीं अब परिवार के साथ दिव्यांका त्रिपाठी की गोदभराई की रस्म पूरी हुई है। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में परिवार गोदभराई की हर रस्म निभाते नजर आया। वहीं पति विवेक दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी पर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह भी पढ़ें: दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल, वलॉग्स के जरिए एक्ट्रेस दिखाएंगी प्रेग्नेंसी जर्नी

divyanka tripathi video

दिव्यांका त्रिपाठी की धूम-धाम से हुई गोदभराई/ फोटो क्रेडिट- टेली मसाला इंस्टाग्राम

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) अपने वीडियो में ग्रीन कलर के सूट में नजर आईं। वहीं साथ ही एक्ट्रेस ने रेड फुलकारी चुन्नी ओढ़ी हुई थी। वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी की सासू मां और एक्ट्रेस की बहन गोदभराई की रस्म में उनके साथ नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर ग्लो देखने लायक रहा। वहीं अगले वीडियो में विवेक दहिया दिव्यांका त्रिपाठी के साथ नजर आए। वह पहले दिव्यांका त्रिपाठी के बेबी बंप को किस करते हैं और फिर सबके सामने अपने होने वाले बच्चे के लिए कुछ कहते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी इस दौरान बेहद प्यारी लगी। फैंस भी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के वीडियोज को देख प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

End of Feed