Dipika Kakar Latest Video: टीवी दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी बीमारी के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने स्टेज 2 कैंसर की सर्जरी कराई और अब धीरे धीरे ठीक होने की राह पर चल रही हैं। रात दिन फैंस दीपिका के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने पति शोएब इब्राहीम का जन्मदिन मनाया। अब बीते दिन दीपिका कक्कड़ ने बेटे रुहान का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए प्यारी से वीडियो शेयर की। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए दीपिका और बेटे रुहान का क्यूट वीडियो।
बेटे रुहान के जन्मदिन पर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने वीडियो शेयर कि जिसमें दोनों मां बेटे मस्ती करते हुए नजर आए। सिर्फ यही नहीं दीपिका रुहान को गालों पर किस और प्यार लुटाती हुई नजर आईं। वीडियो को कैप्शन देते हुए दीपिका लिखती हैं 'दिन ख़त्म होने से पहले मेरे मजबूत बच्चे को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। मेरी हर दुआ तेरे लिए मेरे बच्चे। अल्लाह हमेशा ख़ुश रखे हमेशा सलामत रखे। मम्मा तुमसे प्यार करती है और रुहान मम्मा की जान है।' दीपिका के साथ साथ फैंस और कई टीवी सेलेब्स ने रुहान को जन्मदिन की बधाई दी।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) का बेटा रुहान 2 साल का हो चुका है। साल 2023 में दीपिका ने मिसकैरिज होने के कई समय बाद बेटे को जन्मदिन दिया था। जिंदगी में बेटे के आने के बाद दीपिका ने टीवी दुनिया से दूरी बना ली। दीपिका का मानना है कि वो इस समय पूरा ध्यान अपने बेटे रुहान और परिवार संग बिताना चाहती हैं।
