Dipika Kakar Father-In-Law Hospitalized: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की पर्सनल लाइफ बीते काफी समय से किसी न किसी परेशानी में घिरी हुई हैं। दीपिका कक्कड़ की हेल्थ काफी खराब चल रही हैं, जिसका अपडेट दीपिका या उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) समय समय पर देते रहते हैं, लेकिन अब शोएब और दीपिका पर नई परेशानी आ पड़ी है। शोएब इब्राहिम के पिता और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के ससुर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। शोएब के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया है, जिसकी वजह से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। (ये भी पढ़ें: Hai Jawani To Ishq Hona Hai के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रोए Varun Dhawan और David Dhawan, क्या है माजरा?)
dipika kakar-shoaib ibrahim (photo credit-instagram)
अस्पताल में भर्ती हुए दीपिका कक्कड़ के ससुर
अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने पिता की बिगड़ती तबीयत का अपडेट दिया है। शोएब ने बताया कि 23 मई को उनके पिता को फिर से ब्रेन स्ट्रोक आया है, जिस वजह से उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है और अगले 24 घंटे उनकी तबीयत के लिए काफी अहम है। शोएब इब्राहिम ने पिता की हेल्थ के लिए इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट लगाया। इसमें उन्होंने लिखा, 'पापा के लिए आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है. पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. प्लीज उनके लिए प्रार्थना करते रहें. अगले 24 घंटे बहुत अहम हैं।' इस पोस्ट के बाद से ही शोएब की तरफ से कोई दूसरा हेल्थ अपडेट नहीं दिया गया है। ऐसे में फैंस एक्टर के पिता के लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: लड़कों को उंगलियों पर नचाएगी मायरा, मौत की कगार पर होंगे अरमान-अभिरा)dipika kakar-shoaib ibrahim (photo credit- instagram)
