KRK को रिजेक्ट कर चुकीं Devoleena Bhattacharjee, बोले- 'मैं शहनवाज शेख से 1000% बेहतर था फिर मुझे क्यों छोड़ा...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 21, 2022, 01:12 PM IST

devoleena bhattacharjee rejected kamaal r khan for marriage?: अगर आपको लगता है कि केवल सोशल मीडिया यूजर्स ही सिर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी की अचानक शादी के हैरान हैं तो आप गलत हैं क्योंकि इस खबर ने केआरके का भी दिल तोड़ दिया है। उन्होंने साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री की अचानक शादी पर हैरानी जताई है।

KRK On devoleena bhattacharjee and shanawaz shaikh wedding: देवोलीना भट्टाचार्जी ने अचानक शादी कर सबको चौंकाया है। 14 दिसंबर 2022 को साथ निभाना साथिया की गोपी बहू उर्फ देवोलीना ने अपनी बॉयफ्रेंड शहनवाज शेख से शादी कर ली। देवोलीना भट्टाचार्जी और शहनवाज शेख ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेर लिए। वेडिंग लोनावाला में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की उपस्थिति में हुई। हालांकि देवोलीना भट्टाचार्जी की शनावाज से शादी सभी के लिए एक बड़ा झटका बनकर सामने आई, क्योंकि माना जा रहा था कि एक्ट्रेस अपने पूर्व-को स्टार विशाल सिंह को डेट कर रही हैं। हालांकि सब यह जानकर चौंक गए के देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने ही जिम ट्रैनर शहनवज संग सात फेरे ले लिए हैं। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके यानी कमाल आर खान को भी इस खबर से बड़ा झटका लगा और उन्होंने इसपर दुख जताया है।

Kamaal R Khan and Devoleena Bhattacharjee

Kamaal R Khan and Devoleena Bhattacharjee

देवोलीना की शादी पर कमाल आर खान ने जताई हैरानी

अगर आपको लगता है कि केवल सोशल मीडिया यूजर्स ही सिर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी की अचानक शादी के हैरान हैं तो आप गलत हैं क्योंकि इस खबर ने केआरके का भी दिल तोड़ दिया है। उन्होंने साथ निभाना साथिया की अभिनेत्री की अचानक शादी पर हैरानी जताई है। फिल्म समीक्षक ने उसी पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि करीब 6 दिन पहले देवोलीना, विशाल से शादी करने के लिए तैयार थीं। उनका दावा है कि देवोलीना और विशाल के बीच कुछ बड़ा हुआ होगा तभी उन्होंने शनवाज शेख से शादी की। यहां पढ़ें केआरके के ट्वीट:

End of Feed