देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने बेटी को दिया जन्म, दोबारा मां-बाप बने दोनों टीवी स्टार्स

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 11, 2022, 01:20 PM IST

Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary baby: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने आज 11 नवंबर को एक प्यार सी बेटी को जन्म दिया है। जिसके साथ ही देबिना और उनके पति गुरमीत चौधरी दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस बात की घोषणा खुद एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दोबारा पेरेंट्स बन गए गुरमीत और देबिना।
  • देबिना ने आज प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।
  • पिछले साल भी दोनों के घर एक बेटी ने ही कदम रखा था।

Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary Daughter: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने आज 11 नवंबर को एक प्यार सी बेटी को जन्म दिया है। जिसके साथ ही देबिना और उनके पति गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस बात की घोषणा खुद एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है। गुरमीत और देबिना का यह दूसरा बच्चा है। देबिना ने पिछले साल भी एक लड़की को ही जन्म दिया था। देबिना पहले आईवीएफ तकनीक की मदद से प्रेग्नेंट हुई थी, लेकिन इस बार उन्होंने नेचुरली गर्भधारण किया, जिससे वह दोनों काफी खुश थे।

Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary

Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary became parents again

गुरमीत ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

अपनी दूसरी बेटी के जन्म के बारे में बताते हुए गुरमीत काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। दूसरी बार डैडी बने गुरमीत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया में हमारी बच्ची का स्वागत है। हम दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। इस खुशी के मौके पर हम आशा करते हैं कि आप सभी हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखेंगे। क्योंकि हमारी बच्ची अभी-अभी इस दुनिया में आई है। हमारी बच्ची को अपना आशीर्वाद दें और यूं ही प्यार बनाए रखें।

End of Feed