निखिल पटेल को जेल की हवा खिला कर दम लेंगी Dalljiet Kaur, पोस्ट शेयर कर दी चेतावनी

Dalljiet Kaur file FIR against Nikhil Patel: अभी कुछ समय पहले दलजीत कौर ने अपने पति निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। अब दलजीत ने एक नया पोस्ट साझा कर लगता है अपने पति को दुबारा चेतावनी दे दी है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Dalljiet Kaur file FIR against Nikhil Patel: टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर की निजी ज़िंदगी इस समय लगात सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि निखिल पटेल से अभिनेत्री की दूसरी शादी थी लेकिन कुछ ही दिनों में इनके बीच भी चीजें खराब हो गई हैं और अब बात तलाक तक पहुँच गई है। बता दें कि कुछ समय पहले दलजीत ने निखिल पटेल को लेकर बड़े खुलासे किए थे। अभनेत्री का दावा था कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जिसके बाद कुछ समय पहेल निखिल पटेल को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ भी स्पॉट किया गया था। इन सबके बाद दलजीत खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई। अब आज दलजीत ने एक नया पोस्ट साझा किया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Dalljiet Kaur file FIR against Nikhil Patel

गुरुवार शाम को दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मुंबई पुलिस की तस्वीर वाली एक होर्डिंग की तस्वीर शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "चाहे दुनिया में कहीं भी हो, मुझे पता है कि न्याय मिलेगा।" इस पोस्ट को देख कर लगता है कि दलजीत यही रुकने वाली नहीं हैं वह अपने लिए लड़ कर रहेंगे।

End of Feed