टीवी मसाला

उर्फी जावेद के कम कपड़े पहनने पर भड़के मशहूर कॉमेडियन, बोले- मुस्लिम नाम से कर रही हैं खिलवाड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 6, 2022, 09:01 PM IST

Sunil Pal Angry Urfi Javed: उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने अपनी भड़ास निकाली है। कॉमेडियन ने वीडियो शेयर कर कहा कि उर्फी न्यूज में रहने के लिए न्यूड होती है। इस मामले में उर्फी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

Image

sunil and urfi (credit: instagram)

Comedian Sunil Pal Angry Urfi Javed: उर्फी जावेद (Urfi Javed) एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस इस बार अपने कपड़ो को लेकर नहीं, बल्कि एक महिला को एक्सपोज करने को लेकर चर्चा में हैं। ये वही महिला है, जिसने उर्फी के खिलाफ फतवा जारी किया था। अब इस मामले में मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने उर्फी जावेद पर निशाना साधा है। कॉमेडियन ने उर्फी की हरकतों पर भड़ास निकालते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कॉमेडियन उर्फी को खूब खरी- खोटी सुना रहे हैं।

वीडियो में सुनील कहते हैं कि क्या उर्फी जावेद पगला गई है। वो चाहती हैं कि उनके खिलाफ कोई बात बने। वो चर्चा में आएं। भले ही वो गैरकानूनी क्यों न हो। कम कपड़े पहनकर उर्फी जावेद नाम रख लिया। हमारे पवित्र मुस्लिम नाम से वो जिस तरह खिलवाड़ कर रही हैं। मुझे ये पसंद नहीं है।

उर्फी जावेद पर भड़के कॉमेडियन सुनील पाल

उन्होंने आगे कहा, हमें बहन उर्फी को मिलकर समझाना चाहिए। सजा देने से क्या होगा। हमें बताना चाहिए कि बेटा मेहनत करो। काम करो। सीखो। ये अंग प्रदर्शन करके तुम्हें कुछ दिन की पॉपुलैरिटी तो मिल सकती हैं लेकिन कोई शिखर नहीं मिलने वाला है। मुझे लगता है कि वो चाहती है कि चर्चा में रहें, इसलिए हर जगह कम कपड़े पहनकर जाती हैं। सुनील यहीं नहीं रूके उन्होंने ये तक कह दिया कि वो न्यूज में रहने के लिए न्यूड होती थी।

सुनील बोले- गलत नियत से इस प्रोफेशन में आईं उर्फी

सुनील ने उर्फी को सलाह देते हुए कहा कि मैं तुम्हें एक भाई के नाते बता रहा हूं। तुम मेहनत कर सकती थी। लेकिन तुमने छोटे कपड़े पहनने का रास्ता अपनाया। मैं यहीं कहूंगा उर्फी बहन रास्ते पर निकलेगी, कपड़े तो पहन। उर्फी जावेद ने अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। सुनील पाले से पहले अनुपमा फेम सुंधाशु पांडे भी उर्फी के कपड़ों पर कमेंट कर चुके हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article