Rajiv Thakur Shares Post After Father's Death: मशहूर कॉमेडियन राजीव ठाकुर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। राजीव ठाकुर ने हमेशा लोगों को हंसाया है। लेकिन हाल ही में उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, बीते दिन राजीव ठाकुर के पिता श्रवण कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। राजीव ठाकुर के पिता के निधन की जानकारी कृष्णा अभिषेक ने वीडियो साझा कर दी। उन्होंने बताया कि वह और राजीव एक इवेंट का हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन राजीव के पिता का निधन हो गया, जिसकी वजह से उन्हें अचानक इवेंट से पीछे हटना पड़ा। वहीं अब राजीव ठाकुर ने भी पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) ने उनके साथ अपनी हंसती हुई तस्वीरें साझा कीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda-Sunita Ahuja ने किया एक-दूजे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो, तलाक की खबरों के बीच उठाया बड़ा कदम!
बता दें कि राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) पंजाब के अमृतसर में जन्मे थे। उन्होंने पंजाबी रियलिटी शो 'हसदे हसांदे रवो' से डेब्यू किया था। इसके बाद राजीव ठाकुर ने 'कॉमेडी सर्कस' में हाथ आजमाया, जिससे उन्हें हिंदी टेलीविजन में बड़ा ब्रेक मिला। राजीव ठाकुर ने टीवी के साथ-साथ कई बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया है।
