Charu Asopa Slams Trolls As They Taunts For Expensive Shopping For Home Interior: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। लेकिन अब चारू असोपा ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और बीकानेर में रहकर अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। चारू असोपा ब्रांड एंडॉर्समेंट और अपने बिजनेस के सहारे अच्छा खासा पैसा कमा रही हैं। हालांकि चारू असोपा (Charu Asopa) ने बताया था कि मुंबई में रहना उनके लिए थोड़ा मुश्किल है, जिसकी वजह से वह बीकानेर में रहने जा रही हैं। चारू असोपा ने बीकानेर में करोड़ों रुपये का अपना घर भी खरीदा और उसके इंटीरियर के लिए शॉपिंग करती हुई भी नजर आईं। लेकिन घर के लिए की गई महंगी शॉपिंग के लिए चारू असोपा बुरी तरह से ट्रोल हो गईं।
यह भी पढ़ें: राजीव सेन के बेस्ट फ्रेंड से बात करते हुए पकड़ी गई थीं चारू असोपा? Ex-पति के आरोपों पर एक्ट्रेस बोलीं- नाम तो बताओ
चारू असोपा (Charu Asopa) का व्लॉग देख लोगों ने ये कहकर ताना देना शुरू कर दिया कि 'ये तो गरीब है।' लोगों के इन तानों पर अब चारू असोपा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कहा, "मैं आप लोगों को लगातार अपडेट्स दे रही हूं। लोग कमेंट कर रहे हैं कि मैं फ्लाइट से सफर क्यों कर रही हूं, ट्रेन से क्यों नहीं कर सकती। ब्रांड ने मुझे न्योता दिया था और उन्होंने ही फ्लाइट भी बुक की थी। कुछ लोगों ने मेरी शॉपिंग करते हुए वीडियो बनाया और कहा कि ये तो गरीब है। पहली बात, मैंने कभी नहीं बोला कि मैं गरीब हूं। भगवान की दया से मैं अच्छा कमा रही हूं। मैं संवेदनाएं नहीं चाहती, मैंने दूसरी चीजों में हाथ आजमाने के लिए टीवी से ब्रेक लिया है। वो मेरा फैसला था।"
चारू असोपा (Charu Asopa) ने अपने व्लॉग में ये भी कहा कि वह बजट में रहकर इंटीरियर डिजाइन करवाएंगी। उनका कहना है कि बजट की कमी के कारण वो सतर्क रहकर पैसे खर्च कर रही हैं। बता दें कि चारू असोपा ने लोन लेकर अपना घर बीकानेर में खरीदा है। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "जो ईएमआई मैं यहां दे रही हूं वो मुंबई में किराए के समान ही है। हर साल किराया बढ़ता है, लेकिन ईएमआई वही रहती है और यही इसका फायदा है। मैंने एक एसी खरीदी, मैं जियाना के लिए प्ले एरिया बना रही हूं। मैं दूसरी चीजों में कमी करके वो चीजें लूंगी, जिनकी जरूरत है।"
