टीवी अदाकारा चारू असोपा भले ही छोटी स्क्रीन से इन दिनों दूर चल रही हो लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि वो फैंस से भी दूर हो चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने ब्लॉग बनाती रहती हैं, जिनसे फैंस को ये जानकारी मिलती रहती है कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है। चारू ने अपना ताजा ब्लॉग फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें वो पति राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ दिखाई दीं। राजीव अपनी बेटी जियाना के लिए खूब सारे गिफ्ट लेकर पहुंचे थे, जो वीडियो में देखे जा सकते हैं। इस वीडियो में ही चारू असोपा ने अपने ऊपर लगने वाले कई आरोपों पर भी चुप्पी तोड़ी और लोगों को सच बताया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: आग-बबूला हुए Karan Aujla, फैन पर फूटा गुस्सा
"जियाना पर कोई पाबंदी नहीं...", बेटी को दादा-दादी से नहीं मिलने देती Charu Asopa? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
बेटी जियाना को Rajeev Sen के परिवार से नहीं मिलने देती हैं चारू असोपा?
एक्ट्रेस चारू असोपा पर ये आरोप लगते रहते हैं कि वो अपनी बेटी जियाना की लाइफ पर कंट्रोल रखती हैं और उसे दादा-दादी से मिलने नहीं देती हैं। चारू असोपा ने इन आरोपो पर चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि लोग जैसा सोचते हैं, सच्चाई इससे एकदम उलट है।
चारू असोपा ने बताया है, "जियाना अपने बर्थडे के लिए दादा-दादी के पास जाने वाली थी। हम हर एक बड़े मौके पर वहां जाते हैं। हम भी उनके घर जाते हैं और वो भी हमारे यहां मिलने आते हैं। जियाना के ऊपर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है कि वो अपने दादा-दादी से नहीं मिल सकती है। लोग पता नहीं कि किस आधार पर ऐसे आरोप लगाते हैं क्योंकि मैं खुद उसे लेकर जाती हूं।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Pawan Singh से शादी करने वाली थीं Amrapali Dubey !! भोजपुरी बवाल स्टार ने किया बड़ा खुलासा
नहीं चल रहा है Charu Asopa का बिजनेस
चारू ने पारिवारिक लड़ाइयों के साथ-साथ बिजनेस में चल रही स्ट्रगल के ऊपर भी चुप्पी तोड़ी है और बताया है, "जो लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं, उन्हें मेरे शूज में पैर रखने चाहिए क्योंकि मेरा वक्त थोड़ा खराब चल रहा है। असल में मेरा बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा है और मुझे सारे खर्चे मैनेज करने पड़ रहे हैं। मैं इन दिनों काफी स्ट्रगल कर रही हूं।"
