Charu Asopa-Rajeev Sen फिर आए एकसाथ, बेटी जियाना के लिए संग बिताया एक दिन

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 21, 2022, 12:02 PM IST

Charu Asopa and Rajeev Sen spend a day together for Daughter Ziana: जैसा कि हम जानते हैं चारू और राजीव टेलीविजन इंडस्ट्री में सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। फैन्स का मानना है कि उन्हें अलगाव के बारे में फिर से सोचना चाहिए क्योंकि वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

Charu Asopa and Rajeev Sen get back soon?: चारू असोपा और राजीव सेन जब-जब साथ आते हैं खूब सुर्खियां बटोरते हैं। अब एकबार फिर दोनों ने मुलाकात की और साथ में वक्त बिताया। चारू असोपा ने नया अपना व्लॉग शेयर किया है। इसी वीडियो में उन्होंने बतया कि कैसे राजीव सेन बेटी जियाना से मिलना चाहते थे और इसलिए वह उनके घर आना चाहते थे। हालांकि चारू असोपा ने डिसाइड किया कि वो और बेटी उनके घर आएंगी, क्योंकि यह उनके लिए एक सैर होगी।

Charu Asopa and Rajeev Sen

Charu Asopa and Rajeev Sen

वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजीव अपनी बेटी पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। इस सेपरेट हुए कपल की बॉन्डिंग ने उनके प्रशंसकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। फैन्स का मानना है कि उन्हें अलगाव के बारे में फिर से सोचना चाहिए क्योंकि वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

End of Feed