Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में अब कप्तानी का खेल बड़ी तेजी से चल रहा है। इस समय घर के कप्तान अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan) हैं। हालांकि बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में यह पासा बिलकुल बदलने वाला है। खुद बिग बॉस अभिषेक को कप्तानी से हटा देंगे और घर के नए कप्तान को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बिग बॉस के घर में कप्तानी मिलना काफी बड़ी बात होती है। क्योंकि कप्तान नॉमिनेशन से तो बचता ही है, बल्कि उसके पास और भी कई पॉवर होते हैं, जिनसे वह बड़ी आसानी से गेम चला सकता है। अभिषेक से पहले जाद हदीद को घर का नया कप्तान चुना गया था, हालांकि बिग बॉस का सीक्रेट टास्क पूरा कर अभिषेक उनकी जगह कप्तान बन गए थे। अब अभिषेक की भी कप्तानी से हटने की बारी आ गई है।
Bigg Boss OTT 2 New Captain
यह भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2: फुकरा इंसान से उर्फी जावेद ने लिया पंगा, बोलीं- ये इतना बड़ा झूठा है....
जिया शंकर होंगी घर की नई कप्तान
द खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार जिया शंकर घर की नई कप्तान बन गई हैं, उन्होंने अभिषेक मलहान की जगह नए कप्तान की गद्दी संभाल ली है। दरअसल बिग बॉस ने घर में बार-बार नियमों के टूटने के चलते अभिषेक को कप्तानी से फायर कर दिया है। जिसके बाद एक बजर टास्क से घर के नए कप्तान का चुनाव होने वाला है। बजर टास्क में अभिषेक काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं और पहले चार राउंड में वहीं बजर दबाते हैं, हालांकि इसके बाद अविनाश सचदेव बजर दबाते हैं और अभिषेक को नॉमिनेट कर, जिया शंकर को घर का नया कप्तान चुन लेते हैं।
बता दें कि घर की कप्तानी में आए इस बदलाव से यकीनन एंटरटेनमेंट का डोज हाई होने वाला है, क्योंकि अविनाश, पूजा भट्ट की जगह कप्तानी के लिए जिया शंकर को चुनते हैं। जिस फैसले से यकीनन पूजा खुश नजर नहीं आ रही हैं।
