टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा पुरी हुईं घर से बेघर, अभिषेक मलहान ने जिया शंकर को दिया टास्क में धोखा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 3, 2023, 07:55 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर से एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी को बेघर कर दिया गया है। सबसे कम वोट मिलने की वजह से आकांक्षा शो से बाहर हो गई है। इस हफ्ते अभिषेक मलहान, जिया शंकर और आकांक्षा पुरी नॉमिनेट थे। इस हफ्ते का एलिमिनेशन थोड़ा ट्विस्ट से भरा रहा है।

Image

Akanksha Puri Eliminated from Bigg Boss house

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर से बड़ी तेजी से कंटेस्टेंट बेघर हो रहे हैं। इस हफ्ते भी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को शो से बाहर कर दिया गया है। सलमान खान (Salman Khan) के शो से आकांक्षा पुरी का पत्ता कट गया है। ऑडियंस के कम वोट मिलने की वजह से उनका बिग बॉस में सफर खत्म हो चुका है। हालांकि इस बार नॉमिनेशन से पहले सलमान ने कंटेस्टेंट्स को एक झटका दिया था। सलमान ने तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को एक टास्क के लिए बुलाया जहां उन्हें आपसी सहमति के साथ एक ऐसे कंटेस्टेंट का नाम देना था, जिसे इस हफ्ते घर से बेघर होना चाहिए। जिसके बाद जिया, आकांक्षा का नाम लेती हैं, और अभिषेक व आकांक्षा, जिया का नाम लेते हैं। हालांकि पूरा टास्क खत्म होने के बाद सलमान बताते हैं कि इस हफ्ते आकांक्षा ही घर से बेघर होंगी।

जिया और अभिषेक की दोस्ती में आई दरार

वहीं दूसरी ओर टास्क के दौरान अभिषेक, एलिमिनेशन के लिए जिया का नाम लेते हैं, जिसके बाद वह अभिषेक से जाकर इस बारे में बात करती हैं और उनसे बार-बार पूछती हैं कि आखिरी उन्होंने आकांक्षा की जगह उनका नाम क्यों लिया। बीते कई दिनों से जिया और अभिषेक के रिश्तों में काफी क्लोजनेस दिखने को मिल रही थी, हालांकि अब इस एलिमिनेशन टास्क के बाद यकीनन दोनों के रिश्तों में खटास देखने को मिलने वाली हैं। आकांक्षा को तो घर से बेघर कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर जाद हदीद को भी सलमान ने अगले हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया है। इसकी वजह आकांक्षा के साथ किस कॉन्ट्रोवर्सी ही है।

आकांक्षा और जाद के बीच हुई 30 सेकंड की किस के बाद सलमान दोनों पर ही काफी भड़क गए थे और उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुनाया। इसके साथ ही वीकेंड का वार में सलमान ने बेबिका ध्रुवे और अविनाश सचदेव की भी जमकर क्लास लगाई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article