Bigg Boss में करण कुंद्रा ने वसूली थी सलमान खान से ज्यादा फीस? राज खोलते हुए बोले- हिस्ट्री उखाड़ दी...

Karan Kundrra Reveals About Highest Paychek From TV: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल ही में उन्होंने बताया कि वह बिग बॉस के हाईएस्ट पेड एक्टर रह चुके हैं। एक्टर ने बताया कि उन्होंने मांगा और मेकर्स देने के लिए तैयार भी हो गए।

Karan Kundrra Reveals About Highest Paychek From TV: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करण कुंद्रा ने एकता कपूर के सीरियल से एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन इसके बाद वह कई रियलिटी शोज में बतौर होस्ट भी दिखाई दिये। करण कुंद्रा ने 'बिग बॉस 15' में हाथ आजमाया था, जिसमें वह फिनाले तक तो पहुंचे। लेकिन इस शो में जीत हासिल नहीं कर सके। हालांकि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने 'बिग बॉस 15' के लिए अच्छी खासी कीमत वसूली थी। खुद एक्टर ने बताया कि उन्होंने जो कीमत मांगी, मेकर्स ने उन्हें वो कीमत तक दे दी। करण कुंद्रा ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में बताया कि उन्हें अब तक की सबसे ज्यादा फीक बिग बॉस से मिली है।

karan kundrra on bigg boss

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

End of Feed