Bigg Boss Contestant Guess Who: टीवी दुनिया का घर घर देखे जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस' आए दिन अपने विवादों को लेकर चर्चा में रहता है। घर में कंटेस्टेंट्स की लड़ाई हो या लव एंगल जनता के बीच ऐसी तमाम चीजें गॉसिप का हिस्सा होती है। अब तक शो के 18 सीजन लॉन्च हो चुके हैं और इन दिनों छोटे परदे पर 'बिग बॉस 19' धमाल मचा रहा है। हर बार की तरफ बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ही इसए होस्ट कर रहे हैं। आज हम 'बिग बॉस' की उस हसीना के बारें में बात करेंगे जिन्होंने घर में अपने प्यार के लिए क्या कुछ नहीं किया था। डाइनिंग टेबल पर डांस से लेकर कैमरे के आगे बॉडी मसाज जैसी हरकतें उन्होंने 'बिग बॉस' के घर में की और रातों-रात फेमस भी हुईं।
'बिग बॉस 4' (Bigg Boss 4) की इस कंटेस्टेंट ने उड़ाए थे होश
सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किया गया शो 'बिग बॉस' सीजन 4 तो आप सभी को याद ही होगा। इस सीजन की ट्रॉफी श्वेता तिवारी ने साल 2011 में अपने नाम की थी। 'बिग बॉस 4' के घर में एक हसीना की एंट्री हुई थी जो पाकिस्तान से थीं। घर में अपनी खूबसूरती और हॉटनेस से इस हसीना ने सभी को अपना दीवाना बना लिया था।
वीना मलिक (Veena Malik) और अश्मित पटेल
शो 'बिग बॉस 4' में नजर आईं थी पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक जो एक समय पर बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सलमान खान के शो में पैर रखते ही वीना और बॉलीवुड एक्टर अश्मित पटेल ने एक दूजे संग नजदीकियाँ बढ़ाई थी। कई बार कैमरे के आगे वीना और अश्मित एक दूजे को बॉडी मसाज देते हुए भी नजर आए थे। सिर्फ यही नहीं वीना ने 'बिग बॉस' के घर में एक सेक्सी, बोल्ड डांस किया और वो भी डाइनिंग टेबल पर चढ़कर। कई बार अश्मित वीना के प्यार में चूर होकर उनके कपड़े भी धोने लगे थे। हालांकि शो से निकलने के कुछ ही दिनों बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।
वीना मलिक ने कराया था टॉपलेस फोटोशूट
दिसंबर 2011 में FHM इंडिया के कवर पर वीना मलिक का टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीर सामने आई थी। इसमें एक्ट्रेस का हाथ कंधे पर था और उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का टैटू दिख रहा था। इस तस्वीर की भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी खूब आलोचना हुई थी। खुद वीना के पिता ने इस कंट्रोवर्सी के बाद अपनी बेटी को 'डिसऑन' कर दिया था। इसका मतलब है वीना के पिता ने उनसे सारे रिश्ते तोड़ दिए थे।
अब क्या कर रही हैं वीना मलिक?
भारत छोड़ने के बाद वीना मलिक अपने मुल्क पाकिस्तान दोबारा चली गईं और वहीं अपने करियर को संभाला। वीना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं ताकि फैंस उनसे जुड़े रहे। एक्ट्रेस की जिंदगी काफी विवादों से भरी हुई है।
