Yung DSA Brother On Gauahar Khan: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को गौहर खान (Gauahar Khan) काफी करीब से फॉलो कर रही हैं। शो में गौहर काजी तौकीर का खुलकर सपोर्ट कर रही हैं। गौहर ने काजी का सपोर्ट करते हुए रीति तिवारी को जमकर फटकार लगाई थी। इस मौके पर एक्ट्रेस ने यंग डीएसए (Yung DSA) की भाषा पर भी सवाल उठाए थे और एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया था कि यंग शो में नाटक कर रहे हैं। अब गौहर के इस दावे पर यंग डीएसए के भाई प्रणय ने प्रतिक्रिया दी है। यंग के भाई ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने भाई का सपोर्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें India’s Best Dancer 5 के विनर बने Ritesh Pal, ट्रॉफी उठाने के बाद बोले- 'यकीन नहीं हो रहा' (Exclusive)
bigg boss 20 (photo credit- instagram)
यंग डीएसए के भाई ने दिया करारा जवाब
यंग डीएसए के भाई प्रणय ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने गौहर खान का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन उन्होंने अपने भाई की भाषा पर उठे सवाल का जवाब दिया है। प्रणय ने अपने पोस्ट में लिखा, 'प्रोफेशनल होने का मतलब नकली होना नहीं है। YUNG पढ़ा-लिखा और इतना समझदार है कि वह समझ सके कि किधर, कैसे और किस टोन में बात करनी है। इंटरव्यू, पैनल्स और प्रोफेशनल जगहों पर, वह उसी के हिसाब से बात करता है और उसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों का ज्ञान है। बिग बॉस के अंदर, वह अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखा रहा है। अपनी स्लैंग (आम बोलचाल की भाषा), टोनैलिटी, मेहनत, हुड-लाइफ (बस्ती के जीवन) के अनुभव और उस माहौल को दिखा रहा है, जिससे वह आता है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'फुटबॉल', अमन से भिड़ीं कनिका मानbigg boss 20 (photo credit- instagram)
