Bigg Boss 20 Nominated Contestants List: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने टीवी की दुनिया में धूम मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। शो ने दर्शकों के दिलों पर ऐसा कब्जा किया हुआ है कि लोग इसका एक भी एपिसोड छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। बीते सप्ताह बिग बॉस 20 के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक्टर अमन गांधी को सबसे कम वोट मिले थे। ऐसे में उनकी एक लाइफलाइन खत्म हो चुकी है। वहीं अब 'बिग बॉस 20' के इस सप्ताह के नॉमिनेशन की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। काजी तौकीर सहित करीब 11 कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पहले दिन ही शो से बाहर हुए नकुल धुल, गुल्लू पर हाथ उठाना पड़ा भारी?
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया में कई कंटेस्टेंट्स पर गाज गिरी है। जहां एक तरफ आसिफ खान को सीधे तौर पर किसी कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने का अधिकार मिला। इसके तहत उन्होंने माही विज को अपना निशाना बनाया। वहीं दूसरी ओर उदिति सिंह, अमन गांधी और काजी तौकीर (Qazi Touqeer) ने स्काउट ओपी को नॉमिनेट किया तो वहीं कनिका मान को लवप्रीत गिल, यंग डीएसए, अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे ने नॉमिनेट किया। इससे इतर कनिका मान ने अमन गांधी को नॉमिनेट किया, वहीं गुल्लू को अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे ने अपना निशाना बनाया। कनिका मान ने लव प्रीत गिल को ये कहते हुए नॉमिनेट किया कि वह उन्हें पसंद नहीं हैं। दूसरी ओर उदिति सिंह को माही विज, काजी तौकीर और यंग डीएसए ने नॉमिनेट किया। शो में काजी तौकीर पर तीन कंटेस्टेंट्स ने निशाना साधा। अरिश्फा खान, स्काउट ओपी और यंग डीएसए ने काजी तौकीर को नॉमिनेट किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'कुछ तो पैसे देती हैं'- बैक शॉट पर Salman Khan का बड़ा बयान, चेतावनी देते हुए बोले- जिनको चाहिए करो मगर...
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में नॉमिनेशन की प्रक्रिया यहीं नहीं रुकी। अरिश्फा खान और उदिति सिंह ने मैरी कॉम को नॉमिनेट किया। उदिति सिंह का कहना था कि मैरी से उनकी ज्यादा खास बातचीत नहीं हुई है। इस प्रक्रिया के दौरान उदिति सिंह और मैरी कॉम में जमकर झगड़ा भी हुआ। वहीं काजी तौकीर, कनिका मान और गुल्लू ने अरिश्फा खान को नॉमिनेट किया। आखिर में यंग डीएसए को काजी तौकीर और कनिका द्वारा नॉमिनेट किया गया। नॉमिनेशन की प्रक्रिया में जहां वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स सुरक्षित रहे तो दूसरी ओर आम्रपाली दुबे पर भी नॉमिनेशन की गाज नहीं गिरी। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट का इस हफ्ते बोरिया-बिस्तर पैक होता है।
