Gauahar Khan on Qazi Touqeer: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों का समीकरण तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर इन दिनों घर के अंदर निशाने पर हैं। इस शो में काजी तौकीर बीमारी थे और कंटेस्टेंट्स ने उनके खिलाफ बात की। इन हरकतों ने काजी को थोड़ा इमोशनल किया। अब इस पूरे मामले पर बिग बॉस की विनर रहीं गौहर खान ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौहर खान ने सोशल मीडिया पर काजी तौकीर का समर्थन करते हुए उन कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधा, जो मुश्किल वक्त में उनका साथ देने के बजाय उनके खिलाफ दिखाई दिए। इतना ही नहीं गौहर खान ने माही विज की जमकर तारीफ की। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: बड़ी गिरावट के बाद भी 200 करोड़ी बनी अजय देवगन की फिल्म, देखें आंकड़े)
गौहर खान ने किया काजी तौकीर को सपोर्ट (Pic Credit: Instagram)
गौहर खान ने किया काजी तौकीर को सपोर्ट
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर काफी चर्चा में रहे। काजी की तबीयत खराब होने के बावजूद कुछ कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ बातें करते नजर आए। घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स का यह तरीका गौहर खान को पसंद नहीं आया। गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए काजी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जब कोई इंसान बीमार हो, परेशान हो और पूरा घर उसके खिलाफ खड़ा हो, तब उसके दोस्तों को उसका साथ देना चाहिए। गौहर ने काजी की जमकर तारीफ, क्योंकि उन्होंने जिस तरह परिस्थितियों का जवाब दिया, वह काबिले-तारीफ है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tu Hai Meri Kiran Trailer Out: प्यार, जुनून और रहस्य से भरपूर सोनाक्षी-जहीर की फिल्म, देखें ट्रेलर)
इन कंटेस्टेंट्स पर भड़कीं गौहर खान
गौहर खान ने काजी के पुराने दोस्तों उदिति सिंह, अमन गांधी और अरिश्फा खान के रवैये पर भी सवाल उठाया। यह बदलाव देखकर गौहर खान भी हैरान रह गईं। इस दौरान माही, काजी के साथ खड़ी रहीं और गौहर खान ने उनकी तारीफ भी की। गौहर ने अपने बयान में कहा कि जब कोई व्यक्ति मुश्किल दौर से गुजर रहा हो और बाकी लोग उसे घेर रहे हों, तब दोस्तों का उसके खिलाफ जाना सही नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि अल्लाह करे किसी को ऐसे दोस्त न मिलें। काजी तौकीर को रोता देखने एक बाद गौहर भी इमोशनल हो गईं।
