Bigg Boss 20: Mary Kom पर एक्स-हसबैंड ओनरल ने किया क्रिमिनल डिफेमेशन केस

भारत की मशहूर मुक्केबाज मैरी कॉम के एक्स-पति ओनरल कॉम ने उनके खिलाफ एक क्रिमिनल डिफेमेशन केस फाइल किया है। ये केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के अंतर्गत दायर किया गया है।

बिग बॉस 20 में शामिल हुईं भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम का नाम विवादों में फंसता दिखाई दे रहा है। अगर हिन्दुस्तान टाइम्स की ताजा रिपोर्ट की मानें तो मैरी कॉम के एक्स पति ओनरल कॉम ने उनके ऊपर क्रिमिनल डिफेमेशन का केस दर्ज कराया है। ओनरल कॉम का आरोप है कि मैरी कॉम ने उन पर टेलीविजन और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर भद्दे कमेंट किए हैं, जिनसे उनकी इमेज खराब हुई है। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: Rise And Fall 2: Karan Patel-Tej Pratap Yadav ने छोड़ा वीरेंद्र सहवाग का शो?

Bigg Boss 20: Mary Kom पर एक्स-हसबैंड ने किया क्रिमिनल डिफेमेशन केस

Bigg Boss 20: Mary Kom पर एक्स-हसबैंड ने किया क्रिमिनल डिफेमेशन केस

हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि ओनरल कॉम ने भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 356 के तहत अपना मामला दर्ज कराया है। ये धारा मानहानि केसेज में लगाई जाती है। अगर ओनरल कॉम के द्वारा लगाए गए आरोप मैरी कॉम पर सही साबित हो जाते हैं तो उन्हें इस केस के चलते 2 साल की सजा और फाइन या फिर दोनों का सामना करना पड़ सकता है। ओनरल कॉम के केस की अगली तारीफ 19 नवम्बर 2026 है। सूत्र ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया है कि ओनरल ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि मैरी कॉम द्वारा उन पर कई कमेंट किए गए हैं, जो उनकी इमेज को क्षति पहुंचाते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: R. Balki नहीं बना रहे Vidya Balan के साथ बायोपिक, दिया बड़ा बयान

End of Feed