Bigg Boss 20: 'शक्ल भी नहीं देखेंगे', आम्रपाली दुबे-Yung DSA ने Scout OP के खिलाफ उगला जहर, खत्म की दोस्ती?

Amrapali Dubey And Yung DSA On Scout OP: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे और यंग डीएसएस की दोस्ती स्काउट ओपी से खत्म हो गई है। दोनों ने अब स्काउट के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है।

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey And Yung DSA On Scout OP: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक समय पर आम्रपाली दुबे की गैंग को काफी पसंद किया जाता था। इस गैंग में आम्रपाली के साथ यंग डीएसए, स्काउट ओपी, लव गिल और आसिफ खान थे, लेकिन अब दोस्ती दरार साफ दिखाई देने लगी है। शो में हर मुद्दे पर आम्रपाली और यंग की लड़ाई स्काउट ओपी से हो रही है। हाल ही में शो में लव गिल और काजी तौकीर की बहसबाजी 'लव डे' वाले कमेंट पर हुई। इस दौरान आम्रपाली और यंग ने अपनी भड़ास स्काउट ओपी के लिए निकाली। Bigg Boss 20: फैमिली वीक में ScoutOP की शक्ल नहीं देखना चाहतीं Kaashvi Hiranandani !! बताई शो में न जाने की वजह

bigg boss 20

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

    आम्रपाली दुबे और यंग डीएसए ने स्काउट के खिलाफ कही ये बात

    शो के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि स्काउट ओपी, लव गिल और काजी के विवाद में काजी का सपोर्ट करते हैं। वह सबको समझाते हैं कि काजी का 'लव डे' बोलना गलत नहीं था। इस मौके पर आम्रपाली और यंग की बहस स्काउट से हो जाती है और इसी वजह से स्काउट की आवाज काफी ऊंची हो जाती है। हालांकि, ये बहसबाजी तो लंबी चलती है, लेकिन जब आम्रपाली और यंग दोनों लड़ाई के बाद बेडरूम में बैठते हैं, तब वह अपनी भड़ास स्काउट पर निकालते हैं। आम्रपाली कहती हैं, 'स्काउट का बहुत ज्यादा हो गया है अब।' इस पर यंग कहते हैं, 'अरे तीन हफ्ते और झेलना का है। इसके बाद मुंह भी नहीं देखना इन लोगों का।' यंग की बात पर आम्रपाली भी हामी भरती हैं और कहती हैं कि वह भी इन लोगों की शक्ल तक नहीं देखेंगी। आम्रपाली और यंग की बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 'मुझे धमकियां मिल रही हैं...', Avinash Mishra-Eisha Singh के ब्रेकअप पर Orry ने तोड़ी चुप्पी

      क्या लव गिल के चक्कर में फिर फंसे स्काउट ओपी

      बता दें कि बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल का काफी बड़ा ड्रामा हो चुका है और इसी वजह से स्काउट का पंगा आम्रपाली और यंग से भी हुआ है। आम्रपाली और यंग चाहते हैं कि स्काउट लव से पूरी तरह दूर हो जाए, लेकिन लव और स्काउट की दोस्ती खत्म होने के बाद भी बातचीत जारी है। इस वजह से दोनों का मुद्दा एक बार फिर घर में चल रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स लव और स्काउट के बातचीत करने पर भी अपनी राय दे रहे हैं।

      End of Feed