Bigg Boss 19 Written Update: नॉमिनेट होते ही तिलमिला उठीं फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल के शब्द सुन रो पड़े शहबाज

Bigg Boss 19 Written Update 4 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का आज का एपिसोड भी धमाल और कमाल से भरा रहा। जहां नॉमिनेट होते ही फरहाना भट्ट तिलमिला उठीं। वहीं दूसरी ओर तान्या मित्तल घरवालों के निशाने पर नजर आईं।

Bigg Boss 19 Written Update 4 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान के शो का हर एपिसोड अपने साथ ढेर सारे बवाल के साथ छोटे पर्दे पर नजर आता है। वहीं आज के एपिसोड में भी खूब घमासान देखने को मिला। 4 नवंबर के 'बिग बॉस 19' के एपिसोड में दिखाया गया कि घर के पांच सदस्य शो से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए। वहीं दूसरी ओर तान्या मित्तल की बातें सुनकर शहबाज बडेशा की आंखों में आंसू आ गए। इतना ही नहीं, अभिषेक बजाज ने दावा किया कि तान्या मित्तल अकेले में आकर उनसे फ्लर्ट करती हैं।

Bigg Boss 19 Written Update (7)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत नॉमिनेशन टास्क में हुई। इस टास्क में जोड़ियों में कंटेस्टेंट्स को कंफेशन रूम में जाना था और दो में से किसी एक कंटेस्टेंट को सुरक्षित करते हुए दूसरे को नॉमिनेट करना था। ऐसे में पहले राउंड में मालती चाहर, अशनूर कौर और फरहाना भट्ट को अभिषेक बजाज और मृदुल तिवारी में से किसी एक को चुनना था। अशनूर कौर ने अभिषेक बजाज को बचाने की कोशिश की, लेकिन फरहाना और मालती तैयार नहीं हुए। ऐसे में पहले राउंड में अभिषेक बजाज, दूसरे राउंड में फरहाना भट्ट, तीसरे राउंड में गौरव खन्ना, चौथे राउंड में नीलम गिरी और पांचवे राउंड में अशनूर कौर नॉमिनेट हुईं। "बिग बॉस 19' ने घरवालों को बताया कि इस सप्ताह कौन-कौन नॉमिनेट है। वहीं अपना नाम सुनते ही फरहाना भट्ट इस बात के पीछे पड़ गईं कि उन्हें किसने नॉमिनेट किया है।

End of Feed