Bigg Boss 19 Written Update: कुनिका सदानंद को बसीर अली ने बताया 'शैतान', फुस्स निकली अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी!!

Bigg Boss 19 Written Update 22 September, 2025: टीवी की दुनिया का चर्चित शो 'बिग बॉस 19' आज भी धमाल और कमाल से भरा नजर आया। लेकिन आज के एपिसोड में घरवालों के बीच जमकर गदर देखने को मिली। जहां किचन ड्यूटीज पर कुनिका सदानंद और जीशान कादरी भिड़ गए तो वहीं नीलम गिरी और आवेज दरबार के बीच फिर से बहस छिड़ गई।

Bigg Boss 19 Written Update 22 September, 2025: टीवी की दुनिया का चर्चित शो 'बिग बॉस 19' अक्सर सुर्खियों में नजर आता है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। 'बिग बॉस 19' के 22 सितंबर के एपिसोड में भी कंटेस्टेंट्स के बीच महाभारत छिड़ी नजर आई। शो में दिखाया गया कि किचन ड्यूटीज को लेकर जीशान कादरी और कुनिका सदानंद में जमकर लड़ाई हुई। इस झगड़े के बीच कुनिका सदानंद ने जीशान कादरी को थप्पड़ मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरी ओर तान्या मित्तल के बाद अब नीलम गिरी से भी कुनिका सदानंद की दोस्ती खतरे में नजर आ रही है।

bigg boss 19 (100)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की शुरुआत झगड़े से भरपूर रही। दरअसल, शो में जीशान कादरी, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी में ड्यूटी को लेकर कंफ्यूजन थी। वहीं नीलम ने जीशान से बताया कि कुनिका मैम उन्हें दूसरों की मदद के लिए मना करती हैं और कहती हैं कि तभी तुम्हें लोग पीपल प्लीजर कहते हैं। इस बात से जीशान कादरी बिफर पड़े और कुनिका सदानंद से बोले कि अपने काम से काम रखा करो। उनकी बहस यहीं खत्म नहीं हुई। ड्यूटीज पर चर्चा के लिए जीशान को बाहर बुलाया गया, लेकिन वो नहीं आए। इसपर कुनिका सदानंद ने नाराजगी जाहिर की। वहीं जीशान कादरी का भी पारा चढ़ गया और बोले 'मैं कुनिका जी से कुनिका' पर आ जाऊंगा। उनकी इस बात पर कुनिका सदानंद ने झापड़ मारने की धमकी दी, साथ ही कहा, "वासेपुर जाओ। खुद को वासेपुर का गुंडा समझते हो ना तो मैं भी मुंबई की महारानी हूं।"

End of Feed