Bigg Boss 19 Gaurav Khanna: टीवी दुनिया का मजेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे परदे को अलविदा कह चुका है ताकि अगले साल फिर धूम मचाए। शो 'बिग बॉस 19' के विनर बने हैं गौरव खन्ना जिन्हे जनता के सपोर्ट ने मुकाम हासिल कराया। गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना से पूछा गया कि वो 'बिग बॉस 19' से मिली इनाम राशि का क्या करेंगे? जिस पर गौरव खन्ना ने चतुराई से जवाब दिया।
Image Source: Gaurav Khanna Instagram
ये भी पढ़ें: तो इसलिए Gaurav Khanna की बर्थडे पार्टी से गायब रहीं Tanya Mittal, बोलीं- मैं नहीं जाऊंगी क्योंकि...
गलाटा इंडिया से बातचीत करते हुए शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) कहते हैं, 'मुझे पता नहीं मैं पैसों का क्या करूंगा। लेकिन ये जरूर है कि मैं इन्वेस्ट जरूर करूंगा, लेकिन हां इसके साथ ही मैं अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला संग ट्रिप पर जाऊंगा। हमने साथ में कम ट्रैवल किया है लेकिन इस बार हमने कुछ अच्छा प्लान करेंगे।' इस दौरान खन्ना ने इस बारें में भी बात की उन्हे कई लोगों ने फेक बोला। गौरव ने कहा कि मुझे नहीं पड़ता कोई कुछ भी कहे मैंने अच्छा काम किया है। मेरे पास जरूर 15 हफ्ते थे लेकिन उन लोगों को जवाब देना मेरे लिए जरूरी नहीं था। अगर मुझे कोई फेक बोलता है तो बोलने दें क्योंकि मेरे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज है कि जनता क्या सोचती है मेरे को लेकर।
बता दें गौरव खन्ना को 'बिग बॉस 19' जीतने पर 50 लाख रुपए मिले थे। वहीं बीते दिन गौरव खन्ना का 44वां जन्मदिन था जिसके लिए ग्रैंड पार्टी हुई थी। गौरव खन्ना की बर्थ डे पार्टी में शो 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट से लेकर कई टीवी स्टार्स शामिल हुए थे। हालांकि बसीर अली, तान्या मित्तल, जीशान कादरी जैसे कई 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट ने इस पार्टी से दूरी बनाई थी। ऐसा रुमर्स भी उड़ रहे हैं कि गौरव खन्ना शो खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा ले सकते हैं।
