Bigg Boss 19: राजनीति छोड़ सलमान खान के शो में कदम रखेंगे तेज प्रताप यादव, खुद भाईजान ने कॉल कर दिया ऑफर!

Tej Pratap Yadav Offered Bigg Boss 19 By Salman Khan: टीवी पर जल्द ही सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' की एंट्री होने वाली है। वहीं अब लिस्ट में तेज प्रताप यादव का नाम भी जुड़ चुका है। तेज प्रताप यादव का कहना है कि सलमान खान ने उन्हें खुद फोन करके ऑफर दिया था।

Tej Pratap Yadav Offered Bigg Boss 19 By Salman Khan: टीवी पर जल्द ही सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का डंका बजने वाला है। 'बिग बॉस 19' को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। शो के लिए अभी तक कई नामी बॉलीवुड और टीवी स्टार्स को अप्रोच किया जा चुका है। जहां कुछ सितारों ने शो को ठुकरा दिया तो वहीं कुछ के साथ मेकर्स की बातचीत अभी भी जारी है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की थीम इस बार राजनीति होने वाली है, जिसमें गेम के साथ-साथ सत्ता का भी जोर देखने को मिलेगा। खास बात तो यह है कि इसमें राजनीति का तड़का लगाने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को भी अप्रोच किया गया है।

bigg boss 19 tej pratap yadav

फोटो क्रेडिट- तेज प्रताप यादव इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

End of Feed