Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah This Actor To Participate In Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने अभी से ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। 'बिग बॉस 19' का बीते दिन प्रोमो वीडियो भी सामने आया, जिसमें सलमान खान बताते दिखाई दिये कि इस बार सरकार घरवालों के हाथ में रहेगी। इसके साथ ही 'बिग बॉस 19' की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है। इस शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स अभी तक कई स्टार्स को अप्रोच कर चुके हैं, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकार तक शामिल हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लिए एक और नाम सामने आया है, जिसने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रहते हुए खूब लोकप्रियता हासिल की थी। साथ ही दर्शकों का जमकर दिल भी जीता था।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार इंस्टाग्राम/सोनी लिव
यह भी पढ़ें: 'इस बार घरवालों की सरकार...'- Bigg Boss 19 का धमाकेदार प्रोमो हुआ रिलीज, नेताजी बन सलमान खान ने बजाया बिगुल
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से अभी तक खुशी दुबे से लेकर आमिर अली तक के नाम जुड़ चुके हैं। वहीं अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण सिंह सोढ़ी का नाम शो के लिए सामने आया है। टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण सिंह सोढ़ी को मेकर्स ने सीजन 19 के लिए अप्रोच किया है और वह इस बार 'बिग बॉस 19' का हिस्सा भी बन सकते हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक गुरुचरण सिंह सोढ़ी या फिर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
कब रिलीज होगा 'बिग बॉस 19'
सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) 24 अगस्त को टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बता दें कि शो के लिए यूं तो कई कलाकारों को अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन अभी तक बहुत से सितारे 'बिग बॉस 19' को ठुकरा भी चुके हैं। इस लिस्ट में रति पांडे से लेकर राम कपूर और डेजी शाह तक का नाम शामिल है।
