टीवी मसाला

Bigg Boss 19: स्टार प्लस की इस हसीना को मिला सलमान खान के शो का न्योता, खुद एक्ट्रेस ने भी किया कंफर्म

Star Plus This Actress Approached For Bigg Boss 18: टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने सीजन 19 के साथ सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार है। शो के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू हो चुकी है। हाल ही में एक एक्ट्रेस का नाम भी सलमान खान के शो के लिए सामने आया है।

Image

'बिग बॉस 19' के लिए इस हसीना को मिला न्योता

Star Plus This Actress Approached For Bigg Boss 18: टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस' हर साल छोटे पर्दे पर धूम मचाता है। इस साल भी सलमान खान का शो अपने सीजन 19 के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 19' की शुरुआत जुलाई में हो सकती है और इस बार ये पिछले सीजन के मुकाबले लंबा चलने वाला है। 'बिग बॉस 19' के लिए मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू कर दी है। जहां पहले शो के लिए एक्टर विक्रम सिंह चौहान का नाम सामने आया था तो वहीं अब एक और टीवी हसीना का नाम 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि शो के लिए मेकर्स ने उस एक्ट्रेस को अप्रोच किया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को हिट बनाने के लिए मेकर्स हर संभव कोशिशें करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में वे टीवी के नामी सितारों को सलमान खान के शो का हिस्सा बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं हाल ही में 'जादू तेरी नजर' एक्ट्रेस खुशी दुबे का नाम शो के लिए सामने आया है। खुशी दुबे (Khushi Dubey) ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया था। खुशी दुबे ने 'बिग बॉस 19' के बारे में बात करते हुए कहा, "हां ये बात सच है कि मुझे शो के लिए अप्रोच किया गया था।"

'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनेंगी खुशी दुबे?

खुशी दुबे (Khushi Dubey) से इंडिया फोरम ने जानने की भी कोशिश की कि क्या वह 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का हिस्सा बनेंगी। इसपर खुशी दुबे ने जवाब दिया, "देखते हैं। अभी तो बातें ही चल रही हैं। अभी के लिए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। अभी बस बात ही चल रही है।" बता दें कि 'बिग बॉस 19' को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इस बार शो में यू-ट्यूबर या इंफ्लुएंसर की एंट्री नहीं होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article