Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में हुई शहबाज बडेशा और प्रणित मोरे की भिड़ंत, जमकर उड़ाया घरवालों का मजाक

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते घर में होने वाले नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस बार भी मेकर्स ने नॉमिनेशन टास्क को मजेदार बनाते हुए घरवालों को टास्क दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए प्रोमो।

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों घर घर सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं ताकि शो को ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके। शो को चटपटा बनाकर मेकर्स ज्यादा से ज्यादा टीआरपी और वॉच आवर्स मिल सके। पिछले हफ्ते घर से नेहल चुड़ासमा एलिमिनेट हुई लेकिन मेकर्स ने उन्हे एक और मौका देते सीक्रेट रूम में भेज दिया। अब हाल ही में मेकर्स ने घर में होने वाला नॉमिनेशन टास्क का प्रोमो शेयर कर दिया जो देखने में काफी मजेदार लग रहा है। इस रिपोर्ट में डालिए प्रोमो पर एक नजर।

Bigg Boss 19 Nomination

Image Source: Jio Hotstar

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत होगई है दो टीम से शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) और प्रणित मोरे (Pranit More) कि जो घरवालों पर नजर रख उनका मजाक उड़ाएंगे। रोस्टिंग के जरिए शहबाज गौरव को लेकर तंज करते हैं, 'शुगरकेन को कहते हैं गन्ना, जो चुप रहे वो है गौरव खन्ना।' शहबाज और प्रणित एक एक अपनी टीम के लोगों के साथ रोस्ट करेंगे। इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन दिया, ' नॉमिनेशन में बनी इस बार दो टीम, होगी मस्ती और हंसी एकदम एक्सट्रीम।'

End of Feed