टीवी मसाला

Bigg Boss 19: एविक्शन के बाद शहबाज बडेशा का हुआ शहनाज गिल और नीलम गिरी संग रीयूनियन, वायरल हुई फोटो

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Reunion With Shehnaaz Gill And Neelam Giri: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से शहबाज बडेशा का एविक्शन हो चुका है। वहीं एविक्शन के तुरंत बाद शहबाज बडेशा का शहनाज गिल और नीलम गिरी के साथ रीयूनियन हुआ है, जिससे जुड़ी फोटो खूब वायरल हो रही है।

Image

फोटो क्रेडिट- शहनाज गिल इंस्टाग्राम, नीलम गिरी इंस्टाग्राम

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Reunion With Shehnaaz Gill And Neelam Giri: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' अपने एक-एक एपिसोड से टीवी पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो के फिनाले में अब केवल एक ही सप्ताह बाकी रह गया है। लेकिन फिनाले से पहले अशनूर कौर और शहबाज बडेशा का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। जहां अशनूर कौर को शारीरिक हिंसा के कारण घर छोड़ना पड़ा तो वहीं शहबाज बडेशा को कम वोट के कारण बिग बॉस 19 से बाहर होना पड़ा। वहीं शो से बाहर आने के बाद शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) अपनी बड़ी बहन शहनाज गिल के साथ कॉफी पीने भी निकल पड़े। इतना ही नहीं, उनके साथ-साथ नीलम गिरी भी रीयूनियन का हिस्सा बनीं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बाहर आने के बाद शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) ने अपनी बड़ी बहन शहनाज गिल के साथ-साथ नीलम गिरी से भी मुलाकात की और तीनों ने साथ में कॉफी पीकर वक्त बिताया। शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी फोटो भी शेयर की है, जिसमें तीनों की कॉफी रखी दिखाई दी। बता दें कि 'बिग बॉस 19' में शहबाज बडेशा और नीलम गिरी की दोस्ती काफी पसंद की गई थी। शो में दोनों ने एक-दूजे को भाई-बहन माना था और जमकर एक-दूसरे का साथ भी दिया था।

bigg boss 19 latest news (59)

फोटो क्रेडिट- शहनाज गिल इंस्टाग्राम

6 साल बाद मिली थी शहबाज बडेशा को 'बिग बॉस 19' में एंट्री

'बिग बॉस 13' में शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) ने बतौर शहनाज गिल के कनेक्शन के तौर पर एंट्री की थी। उन्होंने शो में रहते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया था। वहीं इस साल उन्हें सलमान खान के शो में कदम रखने का मौका मिला। हालांकि 'जनता का फैसला' सेशन में शहबाज बडेशा को मृदुल तिवारी के हाथ हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन बाद में मेकर्स ने उन्हें बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में एंट्री दी थी। शहबाज बडेशा ने बताया था कि वह करीब 6 साल से शो में कदम रखने की कोशिश कर रहे थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article