Youtuber Approached For Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ वापिस लौटने को तैयार है। मेकर्स इस बार नए चेहरे और मजेदार ट्विस्ट टर्न्स के चलते दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले हैं। आए दिन शो से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हर साल की तरह इस बार भी 'बिग बॉस 19' को सलमान खान ही होस्ट करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि मेकर्स ने न्योता फेमस यूट्यूबर को भेजा है। ये कौन है और इस समय कौन से फेमस शो में नजर आ रहा है आइए जानिए सबकुछ टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
एंटेरटेन्मेंट गलियारे से उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के मेकर्स ने यूट्यूबर पूरव झा (Purav Jha) को अप्रोच किया है। 23 वर्षीय पूरव अपनी मजेदार वीडियो के चलते युवाओं के बीच काफी फेमस हैं। पूरव के यूट्यूब पर मिलियन सब्सक्राइबर भी है। इस समय यूट्यूबर करण जौहर के शो 'ट्रेटर्स' में नजर आ रहे हैं। जबरदस्त गेम के चलते मेकर्स ने पूरव को शो में लाने का फैसला लिया। ये भी माना जा सकता है कि पूरव की पॉपुलैरिटी मेकर्स को शो के लिए काम आ सकती है।
अभी तक 'बिग बॉस 19' के मेकर्स और पूरव झा की तरफ से इन खबरों पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। पूरव का नाम 'बिग बॉस 19' के लिए सामने आते ही फैंस खुशी के मारे झूम उठे हैं। बता दें 'बिग बॉस 19' इसी साल अगस्त के महीने में लॉन्च हो सकता है। मेकर्स जल्द ही शो का प्रोमो शूट कर सकते हैं।
