Bigg Boss 19 Promo: टीवी शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में है। शो को जल्द ही उसका विनर मिलने वाला है। को इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं, इनमें से गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे शामिल हैं। अब इन पांच में से सिर्फ एक कंटेस्टेंट ट्रॉफी अपने नाम करेगा। इस बीच मेकर्स ने बिग बॉस 19 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। इस क्लिप में टॉप 5 फाइनलिस्ट अपने अच्छे और बुरे दिनों को याद करके भावुक हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...
pic credit- jio hotstar
बिग बॉस 19 का नया प्रोमो आया सामने
जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर सभी लोग भावुक हो गए। शुरुआत में बिग बॉस कहते हैं, 'हर किसी की जिंदगी में ढेरों उतार-चढ़ाव होते है अब मैं आपको ये बताने का मौका देना चाहता हूं।' इसके बाद गौरव खन्ना कहते हैं, 'जब मैं अपनी वाइफ से मिला था उस पल को मैं कभी भूल नहीं सकता क्योंकि उस लड़की ने मेरे लिए काफी त्याग किया है।' इसके बाद तान्या मित्तल की बारी आती हैं उन्होंने कहा 2024 में उनके साथ विवाद हो गया था। ये बोलकर वो भावुक हो गई। इसके बाद प्रणित मोरे कहते हैं, 'मेरा हमेशा से ही ये सपना था कि मैं अपने माता-पिता के लिए घर लूं और ये अब पूरा हो गया।'
कब है बिग बॉस 19 का फिनाले
बिग बॉस 19 के फिनाले की बात करें तो ये 7 दिसंबर रविवार को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और 10.30 बजे से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। फाइनल वीकेंड के दौरान दो प्रतियोगी बाहर हो गए अशनूर कौर वीकेंड में एलिमिनेट हुईं, जबकि शहबाज बादेशा मिड-वीक में बाहर हुए। मेकर्स ने एक छोटा प्रोमो भी जारी किया, जिसमें अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे दिखाई दिए, लेकिन मालती चाहर नजर नहीं आईं। इससे ये साफ हो गया है कि शो से मालती भी बाहर हो गई है।
