डेंगू को मात देकर की वापसी, दोस्त को धोखा देने का लगा आरोप, टॉप 5 में पहुंचकर प्रणित मोरे ने गौरव खन्ना- अमाल मलिक को दे डाला टेंशन

Bigg Boss 19 contestant Pranit More Journey: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है। प्रणित ने घर में घुसते ही साफ-सुथरी गेमिंग से फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि उनकी कुछ बातें लोगों को पसंद नहीं आई। आज हम आपको बिग बॉस 19 में प्रणित मोरे की जर्नी के बारे में बताएंगे।

Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 19 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है। घर में बचे टॉप कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी के लिए जी-जान से जुटे हैं। इस लिस्ट में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट तान्या मित्तल और प्रणित मोरे के नाम शामिल है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन ट्रॉफी अपने नाम करता है। लेकिन इन सबके बीच एक नाम जो सबसे ज्यादा चमक रहा है, वो है प्रणित मोरे। पहले दिन से आखिरी हफ्ते तक प्रणित मोरे ने ऐसा गेम खेला है कि सभी लोग उनके दीवाने हो गए। आज वो टॉप 5 में है ये सिर्फ उनकी मेहनत का फल है। कई लोग तो उन्हें अभी से ही विनर बता रहे हैं। हमारी इस खास रिपोर्ट में हम आपको बिग बॉस 19 में प्रणित मोरे के पूरे सफर से रूबरू कराएंगे।

pranit more

pic credit- times now navbharat

कौन हैं प्रणित मोरे

प्रणित मोरे का जन्म मुंबई में हुआ, लेकिन उनकी जड़ें महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के छोटे से गांव खेड़ से जुड़ी हैं। पापा महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट में बस कंडक्टर थे, मम्मी घर संभालती थीं। घर में ज्यादा पैसे नहीं थे, लेकिन सपने बड़े थे। स्कूलिंग मुंबई के केजे सोमैया कॉलेज से की और कॉमर्स में ग्रेजुएशन पूरा किया। फिर वेलिंगकर इंस्टिट्यूट से मार्केटिंग में एमबीए किया। साल 2013 से 2015 तक एक कार शोरूम में सेल्स का काम किया। एमबीए के दिनों में कैनवस लाफ क्लब के ओपन माइक में हिस्सा लिया और ओपन माइक मावेरिक का टाइटल जीत लिया। बस फिर क्या था नौकरी छोड़कर कॉमेडी की दुनिया में कूद पड़े। 2019 से 2023 तक रेडियो मिर्ची में आरजे बने, सुबह-सुबह लोगों को हंसाते रहे। फिर 2023 में रेडियो को अलविदा कहा और फुल-टाइम स्टैंड-अप कॉमेडियन बन गए।आज यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर, इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स है।

End of Feed