टीवी मसाला

Bigg Boss 19: घर में कलेश की जड़ बन जनता का लाड़ला बना ये कंटेस्टेंट्स, पॉपुलैरिटी रैंकिंग में शामिल हुए सदस्य

Bigg Boss 19 Popularity Ranking: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स की जगह बना सके जो जिन्हे पिछले हफ्ते जनता का प्यार मिला है। तो चलिए जानिए इस रिपोर्ट में उन सदस्यों के नाम।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Popularity Ranking: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' हर साल अपने नए सीजन के साथ लौटता है। इस शो का पहला सीजन 3 नवंबर साल 2006 में लॉन्च हुआ था। साल बदलता रहा और अब तक इसके 18 सीजन टेलिकास्ट हो चुके हैं। इस समय छोटे परदे पर 'बिग बॉस 19' धमाल मचा रहा है। होस्ट सलमान खान अब तक कई सीजन इसके होस्ट करते आए। अब 'बिग बॉस' का फेस भाईजान ही बन गए हैं जिन्हे रिप्लेस करने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता। वहीं अब सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 19' की पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट जारी हो गई है जिसमें पिछले हफ्ते किस सदस्य को जनता से सबसे ज्यादा प्यार मिला है।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को शुरू हुए दस हफ्ते बीत चुके हैं। अब घर में कुल 11 ही कंटेस्टेंट्स मौजद है, जिसमें से कोई एक ही ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगा। वहीं बात करें इंटरनेट पर रिलीज हुई कंटेस्टेंट्स की पॉपुलैरिटी रैंकिंग की तो इसमें कुल 5 सदस्यों ने अपनी जगह बनाते हुए बाजी मारी।

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj)

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj)

अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj)

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में पहला स्थान जनता ने अभिषेक बजाज को दिया। पिछले हफ्ते अभिषेक और अशनूर के चलते पूरा घर नॉमिनेट हुआ। घर में कलेश की जड़ सबसे ज्यादा अभिषेक बजाज ही बने जिन्होंने जनता के बीच अपना बज बनाए रखा। इन दिनों अभिषेक और उनकी एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल कंट्रोवर्सी के दलदल में फंसे हुए हैं।

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt)

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt)

फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt)

कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में दूसरा स्थान मिला जिसका कारण है घर में हमेशा झगड़ा करना। जी हाँ, फरहाना भट्ट ने पिछले हफ्ते मृदुल तिवारी, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे से टक्कर ली। वहीं इन दिनों फरहाना भट्ट का गेम भी दर्शकों के दिलों दिमाग पर कब्जा करने में कामयाब रहा। कहा जा रहा है कि फरहाना शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में जगह बनाने का दम रखती हैं।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)

टीवी दुनिया के पॉपुलर स्टार गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली। नंबर 1 पर रहने वाले कंटेस्टेंट्स आज तीसरे स्थान पर आ लटके हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को जनता का जमकर सपोर्ट मिल रहा है। अब कई हफ्ते बीतने के बाद गौरव का असली गेम जनता और सलमान खान को देखने मिला।

अशनूर कौर (Ashnoor Kaur)
अशनूर कौर (Ashnoor Kaur)

अशनूर कौर (Ashnoor Kaur)

21 वर्षीय 'बिग बॉस 19' कंटेस्टेंट अशनूर कौर को लिस्ट में चौथा स्थान मिला। अभिषेक संग घर का बड़ा नियम तोड़कर अशनूर घरवालों के निशाने पर आईं। बीते एपिसोड में तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने मिलकर अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग की थी। ऐसे में अशनूर के सपोर्ट में सिर्फ दर्शक ही नहीं टीवी सेलेब्स और खुद सलमान खान भी सपोर्ट में खड़े हुए थे।

मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari)
मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari)

मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari)

पिछले हफ्ते घर में कैप्टेन बन मृदुल तिवारी ने राज करने के बजाए बर्तन, झाड़ू, रोटी जैसे काम किए। नॉमिनेशन में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को बचाकर मृदुल तिवारी बुरे तरीके से ट्रोल किए। यही कारण है कि मृदुल का बज लोगों के बीच बना और उन्हे इस पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट में पांचवा स्थान ही मिल पाया।

आखरी में आपको बता दें पिछले हफ्ते घर से प्रणित मोरे बीमारी के चलते बेघर हुए। अब 11वें हफ्ते नॉमिनेशन की चपेट में गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी आए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article