Bigg Boss 19 Latest Promo: टीवी दुनिया का जाना माना रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों एक से बढ़कर एक धमाके हो रहे हैं। शो को शुरू हुए 10 हफ्ते बीत गए तो घर में भी कुल 11 कंटेस्टेंट मौजूद हैं। फैंस जानने के लिए उत्सुक है कि 'बिग बॉस 19' के विनर का ताजा किस कंटेस्टेंट के सिर पर सजेगा। अब हाल ही में मेकर्स ने 'बिग बॉस 19' के एपिसोड में आज होने वाले कलेश का प्रोमो शेयर किया है।
Image Source: Jio Hotstar
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) से जो कहती हैं बेवकूफ है बेवकूफ। ये सुन मृदुल तिवारी कहते हैं, 'हम सब बेवकूफ हैं तो तुम पढ़ी लिखी हमारे बीच क्या कर रही हो दोस्त।' जवाब में कंटेस्टेंट कहती हैं कि तू ये सब अपने मास्टर्स को सुना रहा है तो मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) ने भी कह दिया 'मैं चमचा ये सब मेरे मास्टर्स। मृदुल यही नहीं रुकते फरहाना को रोस्ट करते हुए कहना शुरू करते हैं, 'ये कढ़ाई। थोड़ी पढ़ाई कर लेती तो आज कढ़ाई ना होती तू।' इस दौरान फरहाना कहती हैं तू मेरी जूती पर। मृदुल फिर एक बार रोस्टे करते हुए कहने लगे, 'मैं इसकी जूती पे, पहले हफ्ते अभिषेक बजाज से आकार कहती मेरे बॉयफ्रेंड बनोगे, उसने तुझे देखते ही बोला मेरे थुड पे। बॉयफ्रेंड तो छोड़ो घर में कोई फ्रेंड भी नहीं है।' मृदुल को फरहाना की रोस्टिंग करता देख सभी हसने और शोर मचाने लगते हैं। हमेशा सभी से झगड़ा करने वाली फरहाना मृदुल के रोस्टिंग से इतना तंग आ गई कि बिना कुछ बोले वहाँ से चली जाती हैं।
इस प्रोमो को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया मृदुल, यही भाषा इसए समझ में आती है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, पहली बार फरहाना को चुप होकर वॉक आउट करते देखा! हे भगवान मृदुल! इस वीक धमाल होने वाला है या आखरी में फरहाना तान्या कुनिका इन्हें ही सहानुभूति मिल जाती है सलमान खान से।' ऐसे तमाम यूजर्स मृदुल की तारीफ़ों के पुल बांधते हुए नजर आए। वहीं इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए फरहाना भट्ट के साथ-साथ अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नीलम गिरी और गौरव खन्ना नॉमिनेटेड हैं।
