Bigg Boss 19: मालती चाहर ने की अमाल मलिक की बोलती बंद, दोनों के बीच हुई पहली मुलाकात को लेकर बहस

Bigg Boss 19 Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ जिसमें मालती चाहर ने अमाल मलिक के तोते उड़ा दिए। जी हाँ, अमाल मलिक की बोलती बंद मालती चाहर ने की लेकिन धमकी देकर कि दोनों की पहली मुलाकात में क्या हुआ था।

Bigg Boss 19 Malti Chahar vs Amaal Mallik: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है। बता दें पिछले हफ्ते घर से प्रणित मोरे घर से बेघर हुए लेकिन कम वोटस के करना भी बल्कि बीमारी के चलते। वहीं अब आज घर में होने वाले कलेश का प्रोमो मेकर्स ने रिलीज कर डाला। आज के एपिसोड में मालती चाहर और अमाल मलिक के बार फिर एक दूजे से भिड़ेंगे जिसका प्रोमो देखिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss 19 Malti Chahar vs Amaal Mallik

Image Source: Jio Hotstar

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो कि शुरुआत हुई अमाल मलिक (Amaal Mallik) से जो कहते हैं, 'मालती जी एक बार फिर मंडली बिठाकर हमारे बारें में बात कर रही हो, तुम दुनिया को दिखाना चाह रही हो मैं बेवकूफ हूं?' इस बीच शहबाज की आवाज आई जो कहते हैं कि वो बात बताना अमाल ने जो कही थी। जवाब में तान्या कहती हैं, 'एक बार मिला है 5 मिनट बस।' ये सुन मालती चाहर गुस्से में कहती हैं कि चार गाने सुनाए है उसने मुझे मिलकर। बोलूँ में क्या पूरा क्यूंकी मेरे पापा तक को पता है कब मिले और कहां। तू कैमरे में कैसे झूठ बोल सकता है ये बात मैं कैमरे के आगे प्रूफ कर सकती हूं। मालती के इस खुलासे से अमाल मलिक के चेहरे का रंग उड़ जाता है और अन्य घरवाले इनकी लड़ाई को कान लगाकर बाहर सुन रहे होंगे।

End of Feed