Bigg Boss 19: चाणक्य के छोटे भाई निकले गौरव खन्ना, सलमान खान को भी दिया स्ट्रॉन्ग गेमप्ले से चकमा

Gaurav Khanna Journey in Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के पहले फाइनलिस्ट गौरव खन्ना बने थे। ऐसे में आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे गौरव खन्ना की पर्सनल से लेकर 'बिग बॉस 19' में अब तक की जर्नी कैसी रही।

Gaurav Khanna Journey in Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे गौरव खन्ना अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। टीवी स्क्रीन पर जलवा बिखेर ने के बाद गौरव ने 'बिग बॉस' में कदम रखा ताकि लोग उनकी असलियत से रूबरू हो सके। शो में गौरव खन्ना के गेम पर कई बार सवाल उठे लेकिन कई दफा उन्हे तारीफ भी मिली। खुद सलमान खान ने बीते हफ्ते गौरव खन्ना की जमकर तारीफ करते हुए उन्हे प्रोजेक्ट ऑफर कर डाला। आइए आपको बताते हैं गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ से जुड़ी डिटेल्स साथ ही कंटेस्टेंट की बिग बॉस जर्नी कैसी रही और किन चीजों से वो शो जीतने के लायक हैं।

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Journey

गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ

43 वर्षीय गौरव खन्ना छोटे परदे का सबसे बड़ा चेहरा है। सीरियल 'अनुपमा' में गौरव खन्ना का किरदार अनुज कपाड़िया ने सभी का दिल जीत लिया था। बात करें उनकी शादीशुदा जिंदगी कि तो साल 2016 में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से शादी की लेकिन आज तक उनकी कोई संतान नहीं है। गौरव बच्चे चाहते हैं लेकिन आकांक्षा चमोला नहीं जिस चीज का मुद्दा 'बिग बॉस 19' के वायरल मुद्दों में से एक रहा।

End of Feed