Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना को विजेता बनाने की फिराक में हैं मेकर्स? स्क्रिप्ट लीक होते ही मचा हड़कंप

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Going To Be Winner According To Leaked Script: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि मेकर्स गौरव खन्ना को शो का विजेता बनाने वाले हैं।

Bigg Boss 19 Gaurav Khanna Going To Be Winner According To Leaked Script: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। 'बिग बॉस 19' में हर एक कंटेस्टेंट अपनी गेम और अंदाज के कारण चर्चा में बना रहता है। यूं तो शो पर आरोप लगते थे कि मेकर्स अमाल मलिक की ओर पक्षपाती हो रहे हैं और उन्हें ही शो का विजेता बनाएंगे। लेकिन अब 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ये साफ बताया गया है कि विजेता अमाल मलिक नहीं बल्कि कोई और कंटेस्टेंट बनने वाला है। पोस्ट को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की स्क्रिप्ट है।

bigg boss 19 latest news (27)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़े कई सोशल मीडिया पेज ने अपने हैंडल से पोस्ट शेयर कीष जिसमें बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स के नाम और उनके स्टेटस लिखे हुए थे। स्क्रिप्ट के मुताबिक, जहां गौरव खन्ना शो के विनर बनने वाले हैं तो वहीं अभिषेक बजाज फर्स्ट रनरअप रहेंगे। उनके अलावा फरहाना बट्ट सेकंड रनरअप, अमाल मलिक तीसरे रनरअप और तान्या मित्तल चौथी रनरअप रहेंगी। 'बिग बॉस 19' से जुड़ी इस स्क्रिप्ट को साझा करते हुए कई यूजर्स ने सवाल किया कि क्या शो के विजेता और एविक्शन पहले से ही तय हैं? वहीं कुछ सोशल मीडिया पेज ने इस पोस्ट को पूरी तरह से फेक बताया।

End of Feed