BB 19 की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट ने सोफे पर चढ़कर किया डांस, वीडियो देख लोग बोले- पी ली है क्या...

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Troll For Dancing On Couch: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' की बीते दिन सक्सेस पार्टी थी, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स तो शामिल हुए ही, साथ ही टीवी इंडस्ट्री के कई पॉपुलर चेहरे भी नजर आए। सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट सोफे पर चढ़कर नाचती दिखीं, जिसके लिए अब वह ट्रोल हो रही हैं।

Bigg Boss 19 Farhana Bhatt Troll For Dancing On Couch: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' की अपार सफलता के बाद बीती रात मुंबई में इसकी सक्सेस पार्टी हुई, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स तो नजर आए ही, साथ ही टीवी सितारों ने भी कदम रखा। यहां तक कि सलमान खान भी 'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी की शोभा बढ़ाने पहुंचे। इस पार्टी में फरहाना भट्ट ने बोल्ड अवतार अपनाकर एंट्री मारी। अपने आउटफिट के लिए तो फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) चर्चा में हैं ही, लेकिन अब उनका एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के लिए फरहाना भट्ट को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

farhana bhatt dance

फोटो क्रेडिट- फरहाना भट्ट फैनपेज

'बिग बॉस 19' की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) ने शिमरी डीपनेक टॉप और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट पहनकर कदम रखा। फरहाना भट्ट ने पार्टी में अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सक्सेस पार्टी से जुड़े एक वीडियो में फरहाना भट्ट सोफे पर चढ़कर 'मैंने होठों से लगाई तो...' गाने पर डांस करती नजर आईं। फरहाना भट्ट ने इस दौरान किसी की परवाह नहीं की और जमकर डांस किया। वीडियो में फरहाना भट्ट की एक्साइटमेंट अलग ही स्तर पर नजर आई। लेकिन वीडियो के लिए फरहाना भट्ट बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

End of Feed