'2 पैसे की इज्जत दो, सिर पर चढ़ जाती हैं...'- कुनिका संग झगड़े में अमाल ने पार की हदें, जमकर हुआ BB 19 में बवाल

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Cross Limits During Fight With Kunickaa Sadanand: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें कुनिका सदानंद और अमाल मलिक झगड़ा करते नजर आए। अमाल मलिक ने जहां झगड़े में हदें पार कर दीं तो वहीं कुनिका ने भी जवाब देने में कसर नहीं छोड़ी।

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Cross Limits During Fight With Kunickaa Sadanand: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इन दिनों 'बिग बॉस 19' में रोजाना ही झगड़े देखने को मिल रहे हैं, जिससे दर्शक भी परेशान हो गए हैं। 'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच तो फिजिकल फाइट होगी ही, वहीं कुनिका सदानंद और अमाल मलिक भी भिड़ते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अमाल मलिक और कुनिका सदानंद एक-दूजे से झगड़ते नजर आए। इस लड़ाई में अमाल मलिक ने हदें पार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं कुनिका सदानंद भी अमाल मलिक को करारा जवाब देती नजर आईं।

bigg boss 19 fight

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के झगड़े पर कुनिका सदानंद ने कहा कि पहले अमाल ने अपने सिर से धक्का दिया है। इस बात पर अमाल मलिक ने न केवल कुनिका सदानंद को झूठी बताया, बल्कि बोले, "इनक 2 पैसे की इज्जत दो तो सिर पर चढ़ जाती हैं।" वहीं दूसरी ओर कुनिका सदानंद ने जवाब दिया, "अरे तेरी इज्जत नहीं चाहिए मुझे, तेरी तो खुद की इज्जत नहीं है तो तू मुझे क्या इज्जत देगा।" उनकी बातें सुनकर अमाल मलिक ने कमेंट किया, "ओह अच्छा, इसलिए 40 साल से आप ही रिटायर्ड हो।"

End of Feed