Bigg Boss 19 Amaal Mallik Calls Tanya Mittal His Sister: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिलता है। कंटेस्टेंट्स गेम के लिए अपने रिश्ते कब और किस दिशा में मोड़ देते हैं, कुछ पता ही नहीं चलता है। कभी कोई गेम के लिए किसी का दोस्त बन जाता है तो कहीं किसी का रिश्ता दुश्मनी में तब्दील हो जाता है। हैरत की बात तो यह है कि अब अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को 'बिग बॉस 19' में अपनी बहन बता दिया है। उनकी इस बात पर खुद तान्या मित्तल ने भी करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
''बिग बॉस 19' में इन दिनों अमाल मलिक (Amaal Mallik) की स्वेटशर्ट खूब सुर्खियों में है। कभी वो मालती चाहर के पास नजर आती है तो कभी तान्या मित्तल (Tanya Mittal) उसे पहने हुए दिखाई देती हैं। ऐसे में वीकेंड का वार पर सलमान खान ने मजाक-मजाक में अमाल मलिक से पूछा, "ये तुम्हारे कपड़ों का क्या सीन है? कभी इधर, कभी उधर पहने हुए।" सलमान खान यहीं नहीं रुके। बीबी तक के मुताबिक उन्होंने अमाल मलिक से तान्या मित्तल संग रिश्ते पर भी सवाल किया। ऐसे में अमाल मलिक ने सफाई देते हुए तान्या मित्तल को अपनी बहन बता दिया। दूसरी तरफ तान्या मित्तल ने भी कहा, "अमाल मलिक मेरे भाई जैसे हैं।"
'बिग बॉस 19' में अमाल मलिक (Amaal Mallik) और तान्या मित्तल (Tanya Mittal) की ये बातें सुनकर सलमान खान भी खुद को जोक करने से नहीं रोक पाए। उन्होंने दोनों को 'नई भाई-बहन की जोड़ी' कहकर चिढ़ाना भी शुरू कर दिया। अमाल मलिक की बात पर एक यूजर ने खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, "तान्या मित्तल फ्रेंडजोन भी नहीं हुई, बल्कि सीधा सिस जोन कर दी गई।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सलमान खान साफ तौर पर इस नकली भाई-बहन की जोड़ी को देख सकते हैं।"
