'इसको कुत्ता बना देंगे...'- BB 19 में अमाल मलिक ने तान्या मित्तल पर की भद्दी टिप्पणी! बुरी तरह हो रहे हैं ट्रोल

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Brutally Troll: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' के अमाल मलिक एक बार फिर से ट्रोल्स का निशाना बन गए हैं। अमाल मलिक ने तान्या मित्तल के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की, जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Brutally Troll: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिलता है। यूं तो हर कंटेस्टेंट अपनी गेम और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहता है। लेकिन शो में अमाल मलिक कई बार न केवल सुर्खियों में रह चुके हैं, बल्कि अपनी भाषा के लिए बुरी तरह ट्रोल भी हो चुके हैं। एक बार फिर से ही 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) कंटेस्टेंट के लिए वैसा ही मंजर देखने को मिल रहा है। दरअसल, अमाल मलिक का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह तान्या मित्तल के लिए भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई दिये। इस वीडियो को देख दर्शकों का पारा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने अमाल मलिक को लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

bigg boss 19 latest news (28)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के लाइव फीड से जुड़ा वीडियो क्लिप देखते ही देखते चर्चा में आ गया। इस वीडियो में अमाल मलिक और शहबाज बडेशा, तान्या मित्तल के सिलसिले में बात करते दिखाई दिये। अमाल मलिक ने न केवल तान्या मित्तल को 'बनवाटी इंसान' कहा, बल्कि ये भी बोला कि इसे कुत्ता बना देंगे। अमाल मलिक कहते दिखाई दिये, "बनावटी इंसान है, इसको काटेंगे अभी। इसको कुत्ता बना देंगे। हम लोग खतरनाक लोग हैं भाई, यहां क्या इसको बाहर भी पकड़ लेंगे। हटा दिया दिल से।" अपनी इस बात के लिए अमाल मलिक ने दर्शकों का पारा भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। लोगों ने जमकर अमाल मलिक को ट्रोल किया।

End of Feed