Bigg Boss 19: दूसरी बार घर की बागडोगरा सभालेगा ये कंटेस्टेंट, कैप्टेन बन फिर लाएगा तूफान

Bigg Boss 19 Captain: छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों चर्चा में है। 'बिग बॉस 19' के घर खबर सामने आई है कि ये सदस्य इस हफ्ते दूसरी बार शो का कैप्टेन बन चुका है। इस कंटेस्टेंट की कैप्टेंसी को लोगों ने पहले भी पसंद किया है।

Bigg Boss 19 Captain: देश से लेकर विदेश तक शो 'बिग बॉस 19' की फैन फालोइंग है। दुनिया के कोने-कोने में इस शो के फैंस इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं करते। वहीं घर शो को शुरू हुए दस हफ्ते बित गए हैं और सभी यही जानने के लिए बेतान है कि कौन सीजन 19 की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 19' की स्क्रिप्ट लीक हुई जिसमें पांच फाइनलिस्ट के नाम देखने को मिले। वहीं अब बीते दिन घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ था जिसमें इस कंटेस्टेंट के हाथ सीजन में दूसरी बार कैप्टेंसी मिली।

BB 19 Captain

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर में कैप्टेंसी टास्क का आयोजन हुआ जिसमें बिग बॉस ने गार्डन एरिया में गिटार के आकार का एक डांस फ्लोर रखा। इस पर 10 जलते हुए स्क्वेर हैं, जिन पर तीर बने हैं जो मूमेंट को दिखाता है कि किस दिशा में कंटेस्टेंट्स को चलना है। जैसे ही सीटी बजेगी, सभी घरवालों को इन स्क्वेर पर कदम रखना होगा। जैसे ही संगीत शुरू हुआ, सभी तीरों की दिशा में नाचते हुए आगे बढ़े। दरअसल ये पूरी तरह से म्यूजिकल चेयर जैसा टास्क है! इस टास्क में ट्विस्ट मेकर्स ने दिया जब म्यूजिक बंद हो जाएगा और अगर दो कंटेस्टेंट किसी स्क्वेर पर कदम रखेंगे, तो दोनों कप्तानी की दौड़ से बाहर हो जाएंगे! ऐसे में एक-एक कर सभी कंटेस्टेंट कैप्टेंसी की दौड़ से बाहर होने लगे और आखरी में बचे अमाल मलिक। टास्क के संचालक शहबाज ने अमाल मलिक (Amaal Mallik) को कैप्टेंसी टास्क का विजेता घोषित कर दिया। अब अमाल मलिक 'बिग बॉस 19' के दूसरी बार कैप्टेंसी की गद्दी पर विराजमान हुए। हालांकि दूसरी तरफ काफी समय से कैप्टेंसी का सपना देख रहे गौरव खन्ना उदास हुए।

End of Feed