टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल मलिक पर फिर फूटा सलमान खान का गुस्सा, लताड़ते हुए बोले- हर बात में गालियां देना...

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Bashed By Salman Khan: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान अमाल मलिक को लताड़ते हुए नजर आए।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Amaal Mallik Bashed By Salman Khan: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने मनोरंजन की दुनिया में धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉ स 19' में हर एक कंटेस्टेंट्स अपने-अपने गेम और अंदाज के लिए सुर्खियों में बना रहता है। कभी इन कंटेस्टेंट्स के बीच ढेर सारी मोहब्बत दिखाई देती है तो कभी ये छोटी-छोटी बातों पर ही आपस में भिड़ जाते हैं। वहीं आज 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है, जिसमें मनोरंजन का तो तड़का लगेगा ही, साथ ही कंटेस्टेंट्स के किये का भी हिसाब होगा। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान अमाल मलिक को आड़े हाथों लेते नजर आए। उन्होंने अमाल मलिक (Amaal Mallik) को उनकी भद्दी भाषा के लिए तो लताड़ा ही, साथ ही जमकर खरी-खोटी भी सुनाई।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि सलमान खान (Salman Khan) ने अमाल मलिक (Amaal Mallik) को उनकी पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा, "जब आप यहां पर आए थे तो आपने कहा था कि आप अपनी छवि को साफ करना चाहते हैं। वो चीज बिल्कुल नहीं हो रही हैं। हर बात में गालियां देना, परिवार पर चले जाना। आप अपने फैंस का सोचो, बच्चे हैं ना तो आप क्या चाहते हैं कि वे लोग इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करें। ये लड़का बहुत ही टैलेंटेड है, अपने हुनर को यूं जाया मत करो। मैं तुम्हें यहां से विजेता बनकर आते हुए देखना चाहता हूं, शो जीतकर नहीं बल्कि अपने अंदाज से।" सलमान खान की बातें सुनकर अमाल मलिक बोले, "जी भाई ठीक है।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इस प्रोमो वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "किस-किसको लगता है कि अमाल दोगलापंती करता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये अमाल मलिक के लिए बेहद जरूरी था। अब वो और मजबूत बनकर सामने आएगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "भाई इतना भी क्यों ही चिल्लाना है, ये भी मत बोलो। इतना प्यार से बोलना है तो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article