'आप कोई नहीं होतीं सवाल करने वाली...'- कुनिका पर भड़कीं BB 19 फेम अभिषेक बजाज की बहन, अमाल मलिक को भी लगाई लताड़

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Sister Slams Kunickaa Sadanand And Amaal Mallik: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में अभिषेक बजाज के कैरेक्टर पर जहां कुनिका सदानंद ने उंगली उठाई तो वहीं दूसरी ओर अमाल मलिक ने भी उनकी परवरिश को ताना मारा था। इसपर अब अभिषेक की बहन ने पोस्ट शेयर की है।

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Sister Slams Kunickaa Sadanand And Amaal Mallik: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में अक्सर देखा गया है कि कंटेस्टेंट्स झगड़े के बीच हदें भूल जाते हैं और एक-दूजे के परिवार पर तंज कसने लगते हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के एक एपिसोड में जहां कुनिका सदानंद ने अभिषेक बजाज को लेकर कहा था कि कोई अच्छा परिवार इसे अपनी बेटी नहीं देगा। तो वहीं बीते दिन अमाल मलिक ने भी अभिषेक बजाज की परवरिश पर उंगली उठाई। अभिषेक को लगातार निशाना बनाने पर अब उनकी बहन एकता बजाज का गुस्सा फूटा है। उन्होंने कुनिका सदानंद और अमाल मलिक को आड़े हाथों लेते हुए पोस्ट साझा की है।

bigg boss 19 (82)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बीते दिन के एपिसोड में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज की खाने पर लड़ाई हो गई थी। इस झगड़े में अमाल मलिक ने उनकी परवरिश पर उंगली उठाई। उनके बर्ताव को लेकर अब अभिषेक बजाज की बहन ने पोस्ट साझा की और लिखा, "अमाल मलिक बहुत बार अभिषेक के लिए भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर चुके हैं और हिंसक हो चुके हैं। कुनिका जी, आप कोई नहीं होती हैं अभिषेक के कैरेक्टर, गरिमा और परवरिश पर सवाल करने वाली। शर्मनाक बर्ताव है। इस सम्मानपूर्वक इंसान के खिलाफ घटिया और नकारात्मक बातें फैलाना बंद करें।"

End of Feed