'मुझसे अकेले में फ्लर्ट करती है...'- BB19 में अभिषेक बजाज ने तान्या मित्तल पर लगाया आरोप, मिला ये करारा जवाब

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Says Tanya Mittal Flirt With Him: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक बजाज ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि तान्या मित्तल अकेले में आकर उनसे फ्लर्ट करती हैं। इस बात पर तान्या ने भी करारा जवाब दिया है।

Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj Says Tanya Mittal Flirt With Him: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स कब एक-दूजे के खिलाफ हो जाएं, कुछ पता नहीं है। कई बार झगड़े में वे एक-दूसरे से जुड़े ऐसे खुलासे करते हुए भी नजर आते हैं, जो दर्शकों को भी हैरान कर देते हैं। हाल ही में भी 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल, शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें तान्या मित्तल और शहबाज बडेशा लड़ते हुए नजर आए। लेकिन एक-एक कर कई घरवाले तान्या मित्तल के खिलाफ हो गए। वहीं इस बीच अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) ने भी खुलासा किया कि तान्या मित्तल अकेले में आकर उनसे फ्लर्ट करती हैं।

bigg boss 19 latest news (26)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इस प्रोमो वीडियो ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। वीडियो में दिखाया गया कि शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha), तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को बातें सुना रहे थे। वो कहते दिखे, "दुनिया वालों मैं इसकी सच्चाई बताता हूं रुको। कोई छोटी सी बात होती है तो कोने में जाकर 2 मिनट में रोती है लोगों को दिखाने के लिए कि लोगों देखो, मैं कितनी अच्छी, कितनी सुंदर और कितनी सुशील हूं।" उनकी बात पर अशनूर कौर ने कमेंट किया, "सिम्पैथी कार्ड।" वहीं अभिषेक बजाज भी बोल पड़े, "अरे अकेले में आकर मुझसे फ्लर्ट करती है। मैं भाव नहीं देता तो कहती है कि अकेले में क्यों नहीं मिलता?" अभिषेक बजाज की बात से जहां शहबाज बडेशा हैरान रह गए तो वहीं तान्या मित्तल का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

End of Feed