टीवी मसाला

Bigg Boss 17 के विनर Munawar Faruqui पर हुआ अंडों से हमला, रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ ने दिया अंजाम

Munawar Faruqui Attacked By Restaurant Owner: स्टेंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फरुकी पर बीती रात मुंबई के एक रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ ने उन पर अंडों से हमला किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Image

Munawar Faruqui Attacked By Restaurant Owner

Munawar Faruqui Attacked By Restaurant Owner: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। शो के बाद मानो उनकी मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, इसी साल के अंदर उनकी कई बड़ी कंट्रोवर्सी हुई। अभी हाल ही में ईद के मौके पर मुनव्वर के उपर अंडों से हमला किया गया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आखिर ये पूरा मामला है क्या और इस हमला किसने और क्यूं किया जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

कल चांद रात ईद के मौके पर मुनव्वर फरुकी (Munawar Faruqui) पर एक एक रेस्टोरेंट के मालिक और स्टाफ ने उन पर अंडों से हमला किया। दरअसल आरोपियों ने मुनव्वर को इफ्तार के लिए मीनारा मस्जिद इलाके में अपने रेस्तरां में इन्वाइट किया था। लेकिन स्टैंड-अप कॉमेडियन पास के एक दूसरे रेस्तरां में चले गए, इसलिए उन्होंने उस पर अंडे फेंके। साथ ही वीडियो में देखा गया की मुनव्वर गुस्से में अपना आपा खोते हुए नजर आए साथ ही भरी सिक्युरिटी संग जगह से जाते हुए नजर आए।

इस हमले के बाद उस जगह पर काफी भीड़ भाड़ हुई और काफी हंगामा भी हुआ। इसी के साथ बताया जा रहा है की रेस्तरां के मालिक और उनके पांच स्टाफ पर अराजकता पैदा करने और मुनव्वर पर कथित तौर पर अंडे फेंकने का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी मुनव्वर फारुकी को पुलिस ने हिरासत में लिया था हुक्का बार पार्लर केस में।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article