टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सलमान खान ने खोली मन्नारा चोपड़ा की फेक क्यूटनेस की पोल, लताड़ लगाते हुए बोले- ये गेम खेल रही है

Bigg Boss 17 Salman Khan Slams Mannara Chopra: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने 'बिग बॉस 17' में धुआंधार वापसी कर ली है। उन्होंने वापस आते ही कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा दी। सलमान खान ने मन्नारा चोपड़ा को भी लपेटे में लिया और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

Image

Bigg Boss 17 में सलमान ने लगाई मन्नारा को लताड़

Bigg Boss 17 Salman Khan Slams Mannara Chopra: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट्स जहां दर्शकों का खूब दिल जीत रहे हैं तो वहीं कुछ ने लोगों का सिर दर्द करके रख दिया है। पिछले सप्ताह जहां किसी कारण से सलमान खान ने 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) होस्ट नहीं किया था तो वहीं इस सप्तार वह वापसी करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, आने के बाद वह कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों भी लेंगे। अभिषेक की पोल खोलने के बाद सलमान खान मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) को भी जमकर लताड़ लगाएंगे।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की नकली क्यूटनेस की पोल खोलते दिखाई दिये। उन्होंने मुनव्वर फारूकी से भी कहा कि यह गेम खेल रही है। 'बिग बॉस 17' का यह प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सलमान खान ने मन्नारा चोपड़ा को फटकार लगाते हुए कहा, "मैं तुमसे बहुत नाराज हूं मन्नारा। हमारी लाडली गुड़िया, वो उम्र चली गई है।" सलमान खान ने मुनव्वर फारूकी से भी सवाल किये, जिसपर उन्होंने कहा कि मैं जितना समझा सकता था, समझा चुका हूं। इस पर सलमान खान ने कहा, "इसके दिमाग में कुछ नहीं आएगा। तुम कह रही हो कि मैं किसी पर भरोसा नहीं कर सकती तो कोई तुमपर क्यों भरोसा करे। ये खुद गेम खेल रही है।"

बता दें कि सलमान खान (Salman Khan), मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के अलावा विक्की जैन और अभिषेक कुमार को भी लताड़ लगाएंगे। उन्होंने सबके सामने अभिषेक को लेकर कहा कि वह अब तक के सबसे नकली कंटेस्टेंट हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article