Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में मिलेगी कंटेस्टेंट्स को फोन चलाने की छूट, ये 5 बातें बनाएंगी सीजन को खास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 13, 2023, 05:54 PM IST

Bigg Boss 17: 15 अक्टूबर को कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' ऑन एयर होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान ने शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में बिग बॉस के सेट से तस्वीरें वायरल हुई थी। आइए जानते हैं इस बार के बिग बॉस 17 में क्या होगा खास?

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 दो दिन बाद ऑन एयर होने वाला है। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स शो के कई प्रोमो शेयर कर चुके हैं। शो 15 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर रात 9 बजे ऑनएयर होगा। शो के ग्रैंड लॉन्च की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 17 के सेट से कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई है। हमेशा की तरह बिग बॉस का घर नए थीम के साथ सजाया गया है। आइए शो से जुड़ी 5 बड़ी बातों के बारे में जानते हैं।

1. दिल, दिमाग और दम का होगा खेल

मेकर्स प्रोमो में इस बारे में साफ बता चुके हैं कि कंटेस्टेंट्स को दिल, दिमाग और दम के साथ खेलना होगा। शो का ये यूनिक कॉन्सेप्ट देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस बार घर में कुछ कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के लोग ही होंगे। कुछ सदस्यों के पास घर में स्पेशल पॉवर होगी जिसे बिग बॉस खुद देंगे।

End of Feed